फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Payal Ghosh tenders unconditional apology to Richa Chadha

अदालत में ऋचा चड्ढा से माफी मांगने को तैयार हुईं थीं पायल घोष, अब सोशल मीडिया पर बदले तेवर, कहा- कुछ गलत नहीं बोला

Wed, 07 Oct 2020 09:59 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 07 Oct 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Payal Ghosh tenders unconditional apology to Richa Chadha
पायल घोष, अनुराग कश्यप, ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram: iampayalghosh/ anuragkashyap10/ therichachadha

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने अपने बयान पर ऋचा चड्ढा से बिना शर्त माफी मांग ली है। चड्ढा के वकील ने कहा कि वह माफीनामा स्वीकार करती हैं। लेकिन कोर्ट से बाहर आते ही पायल घोष के तेवर अचानक बदल गए और उन्होंने ऋचा माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन


बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान ऋचा चड्ढा से माफी मांगने के लिए तैयार हुईं अभिनेत्री पायल घोष के तेवर अब बदल गए हैं। पायल ने सोशल मीडिया पर लिखा है- उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। पायल अपने ट्वीट में लिखती हैं-  मैं किसी से माफी नहीं मांग रही। मैंने ना तो कुछ गलत किया है और ना ही किसी के खिलाफ कोई गलतबयानी की है। मैंने वही कहा, जो अनुराग कश्यप ने मुझसे कहा था।
विज्ञापन


पायल घोष ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। पायल घोष ने साल 2013 में अनुराग कश्यप के ऊपर अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पायल घोष ने अपने जिस वीडियो में अनुराग पर आरोप लगाया था, उसमें हुमा कुरैशी और ऋचा चड्ढा का भी नाम लिया था। ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्होंने अभिनेत्री पायल घोष को गलत तरीके से उनका (ऋचा चड्ढा का) नाम घसीटने के आरोप में कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस का कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने  1.1 करोड़ रुपये का मानहानि का केस कर दिया था।

न्यायमूर्ति ए के मेनन ने पायल घोष के वकील नितिन सतपुते से पूछा कि क्या उनकी मुवक्किल ऋचा चड्ढा के खिलाफ अपने बयान वापस लेना चाहती हैं। इस पर पायल घोष के वकील नितिन सपपुते ने कहा कि उनकी मुवक्किल (पायल घोष) अपने बयान को वापस लेने और ऋचा चड्ढा से माफी मांगने के लिए तैयार हैं। अदालत ने 12 अक्तूबर को अगली सुनवाई की तारीख तय की है। लेकिन पायल के ट्वीट के बाद ये साफ है कि वह माफी नहीं मांगने वाली हैं।

बता दें कि, पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए पायल घोष ने आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर बुलाया और उनके साथ गलत व्यवहार किया जिससे वो असहज हो गई थीं।

उन्होंने दावा किया कि विरोध करने के बाद अनुराग ने उनसे कहा था कि ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल समेत कई अभिनेत्रियां उनके साथ सहज हैं। अपना नाम आने के बाद ऋचा चड्ढा ने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया है और पायल घोष को लीगल नोटिस भेजा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed