फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Payal Ghosh actress of rishi kapoor fim Patel ki Punjabi shaadi photos viral on internet

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऋषि कपूर की इस हीरोइन के फोटो, जानिए क्या है खास बात

Sat, 09 May 2020 10:29 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 09 May 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Payal Ghosh actress of rishi kapoor fim Patel ki Punjabi shaadi photos viral on internet
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की 2017 में आई फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री पायल घोष के कुछ फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसका कारण सिर्फ उनकी खूबसूरती ही नहीं है, बल्कि उस खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले, वाला मेकअप है। पायल के उस मेकअप की खास बात यह है कि उन्होंने यह किसी मेकअप आर्टिस्ट या किसी ब्यूटीशियन से नहीं करवाया है, बल्कि घर में रहते हुए उन्होंने यह काम खुद से किया है।

विज्ञापन

Payal Ghosh actress of rishi kapoor fim Patel ki Punjabi shaadi photos viral on internet
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पायल एक अच्छी अभिनेत्री तो हैं ही, साथ ही वह ऐसा खूबसूरत मेकअप करके अपनी एक और प्रतिभा को दर्शा रही हैं। कोरोना की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन के चलते घर में रहकर जहां एक ओर अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर जैसी कई अभिनेत्रियां बाल काटने का हुनर अपने प्रशंसकों के सामने पेश कर रही हैं। वहीं, पायल घोष ने भी मेकअप करने का हुनर अपने ऊपर इस्तेमाल करके अपने प्रशंसकों को दिखाया है। पायल उन खुशनसीब अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्हें ऋषि कपूर ने अपनी फिल्म में लॉन्च किया है। ऋषि कपूर के प्रशंसक भली-भांति जानते हैं कि उनके नाम हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा नई अभिनेत्रियों को लॉन्च करने का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Payal Ghosh actress of rishi kapoor fim Patel ki Punjabi shaadi photos viral on internet
पायल घोष - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

जिस दिन ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कहा, उस दिन पायल भी बीमारी से जूझ रही थीं। दरअसल उन्हें मलेरिया हो गया था। उस दौरान अमर उजाला से हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया था कि वह ऋषि कपूर को देखने अस्पताल जाना चाहती थीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह अपने घर से बाहर नहीं निकल सकीं। फिलहाल पायल एकदम ठीक हैं और लॉकडाउन के इस समय में वह अपना वक्त अलग-अलग जॉनर की फिल्में देखने और किताबें पढ़ने में व्यतीत कर रही हैं।

यूजर के इस सवाल पर खुद को नहीं रोक पाए कार्तिक आर्यन, जवाब देते ही हो गया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed