Pathaan Controversy: 'पठान' के समर्थन में आए सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, बोले- रंगों की वजह से कभी...
पहलाज शाहरुख और दीपिका की फिल्म का समर्थन करते नजर आए। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''इस तरह की कोई गाइडलाइन नहीं है कि रंग की वजह से सीन कट करने के लिए कहा जाए।''
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' को रिलीज होने में बहुत कम समय बचा है, लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले यह फिल्म विवादों में आ गई है। दरअसल, फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण के ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनने पर कई हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। इस बीच जब हाल ही में फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड में गई तो पठान के मेकर्स से फिल्म और गाने के कुछ दृश्यों में बदलाव करने को कहा। अब इस पूरे मामले पर सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का बयान सामने आया है।
एक इंटरव्यू के दौरान पहलाज शाहरुख और दीपिका की फिल्म का समर्थन करते नजर आए। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''इस तरह की कोई गाइडलाइन नहीं है कि रंग की वजह से सीन कट करने के लिए कहा जाए। अगर सीन में अश्लीलता है तो आप बदलाव का सुझाव दे सकते हैं, लेकिन अगर वे रंग के कारण इसे काटने की मांग कर रहे हैं तो यह गलत तरीका है। हो सकता है बोर्ड पर दबाव हो...पठान विवादों की शिकार हैं।''
Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा की मां ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ड्रग्स लेता था शीजान खान
उन्होंने आगे कहा कि भगवा रंग के इस हिस्से को हटाने के लिए सीबीएफसी पर जरूर दबाव होगा वरना, उन्होंने ट्रेलर में पोशाक और शॉट को क्लियर कर दिया था।” उन्होंने आगे कहा, "यह तय करना समिति का अधिकार है कि क्या कटौती और संशोधन की आवश्यकता है। उन्हें संशोधित संस्करण देखना होगा। प्रसून जोशी ने भले ही बयान दिया हो, लेकिन उन्हें 'पठान' को जांच कमेटी के साथ देखने का कोई अधिकार नहीं है।''
Year Ender 2022: यह साल बॉलीवुड के लिए रहा गमगीन, इन सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा
गौरतलब है कि इस पठान के इस गाने पर देश के कई राज्यों में विरोध किया जा रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म से शाहरुख लंबे समय के बाद लीड एक्टर के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में वह रॉ एजेंट के किरदार में दिखेंगे। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
Avatar 2 BO Collection: अवतार 2 ने पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, एक बिलियन डॉलर का आंकड़ा हुआ पार