फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pathaan shahrukh khan teases mumbai former police commissioner at umang 2022 event watch viral video

Video: भरी महफिल में शाहरुख खान ने की पूर्व पुलिस कमिश्नर की खिंचाई, स्टेज पर खड़े होकर कह डाली ये बात

Sun, 07 Aug 2022 10:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 07 Aug 2022 10:29 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किंग खान मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की सबके सामने टांग खींचते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
pathaan shahrukh khan teases mumbai former police commissioner at umang 2022 event watch viral video
शाहरुख खान, पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग यानी शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। अभिनेता एक साथ कई बिग बजट फिल्मों में दिखाई देंगे, जिस वजह से शाहरुख के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। लेकिन इन सबके बीच शाहरुख खान का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की टांग खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, शाहरुख खान का यह वायरल वीडियो 'उमंग 2022' के इवेंट का है, जो हर साल मुंबई में आयोजित होता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान स्टेज पर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ खड़े हैं। इस मौके पर हर्ष शाहरुख खान से मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के बारे में कहते हैं कि मेरी नजर उन से नहीं हट रही है। कितनी शान से वह बैठे हुए हैं। मुझे यकीन है कि कोई भी उनकी बात नहीं टालता होगा। पूरी मुंबई उनकी बात मानती है। 

View this post on Instagram

A post shared by Turkish Crazy Fangirl 🇹🇷 (@srkking.tr)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष की इसी बात का जवाब देते हुए शाहरुख कुछ ऐसा कह देते हैं, जिसे सुनकर सब हंसने लग जाते हैं। अभिनेता वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि मुंबई पुलिस का कमिश्नर होना पूरे देश में बड़ी बात है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर जगह उनकी बात मानी जाती है। एक शख्सियत ऐसी है, जिनके आगे वह भी यस बॉस करते हैं। बता दें कि शाहरुख खान का इशारा पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की पत्नी की तरफ होता है। अभिनेता की यह बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसने लग जाता है। 

विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखाई देंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्रा एक साथ कई बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगे। 2023 में उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज होंगी। वह दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगे, जो अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। उनकी फिल्म 'जवान' 2023 में 2 जून को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा, शाहरुख 'डंकी' में भी दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। यह फिल्म भी अगले साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed