{"_id":"63b5197a93925e521d5cb7d5","slug":"pathaan-shahrukh-khan-deepika-padukone-john-abraham-trailer-to-be-released-on-10-january-amid-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathaan Trailer: 'पठान' बन एक्शन करते शाहरुख की दिखेगी झलक, इस तारीख को रिलीज होगा किंग खान की फिल्म का ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathaan Trailer: 'पठान' बन एक्शन करते शाहरुख की दिखेगी झलक, इस तारीख को रिलीज होगा किंग खान की फिल्म का ट्रेलर
Wed, 04 Jan 2023 12:20 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 04 Jan 2023 12:20 PM IST
सार
'पठान' के गाने रिलीज होने के बाद दर्शक फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए बेताब हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इन फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है क्योंकि ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है।
विज्ञापन
पठान फिल्म पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' की रिलीज में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। अभिनेता के फैंस इस फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। 'पठान' के दो गाने रिलीज होने के बाद दर्शक फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए बेताब हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हमारे पास ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, शाहरुख खान के फैंस को अब ट्रेलर के लिए और इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इसकी रिलीज की तारीख आखिरकार सामने आ गई है। बता दें, 'पठान' का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है।
विज्ञापन
Viral Video: नए साल का जश्न मना लौटे तमन्ना भाटिया-विजय, वायरल वीडियो को देख फिर तेज हुए डेटिंग के चर्चे
विज्ञापन
शाहरुख खान चार साल के अंतराल के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार इस साल की अपनी पहली रिलीज 'पठान' के साथ 2023 का स्वागत करने के लिए तैयार। शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' का पहला लुक बीती 2 नवंबर को इसके टीजर के रूप में रिलीज किया गया था, जिसके बाद अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह 10 जनवरी को रिलीज होगा। एक सूत्र ने खुलासा किया कि, 'पठान का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज हो रहा है। टीजर ने इंटरनेट पर खूब लाइमलाइट बटोरी थी, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि ट्रेलर भी धमाल मचा देगा। पठान के ट्रेलर में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। इसमें शानदार एक्शन है, जो ट्रेलर देखते ही आपको वाह-वाह कहने पर मजबूर कर देंगे।'
विज्ञापन
The Y Movie Review: जागो ग्राहक जागो, सिनेमा पर भी उपभोक्ता कानून लागू करने की राह दिखाती ‘हिंदी’ फिल्म
सूत्र ने आगे कहा, 'यश राज बैनर हमेशा से ही फिल्म की रिलीज से दो हफ्ते पहले ट्रेलर लॉन्च करना चाहता था। पठान पिछले लंबे समय से बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म बन गई है और यह ट्रेलर को देरी से रिलीज करने की स्पष्ट रणनीति को दर्शाता है।' आपको बता दें, 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज होते ही इसके खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। राजनेताओं से लेकर हिंदूवादी संगठनों तक सभी ने इस गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी पर बवाल खड़ा कर दिया था।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा केस में नया मोड़, कोर्ट ने पुलिस को जारी किया नोटिस, कहा- जल्द दाखिल करें जवाब
'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और यश राज फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है। फिल्म 25 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर हिंदी समेत तमिल और तेलुगू में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं जॉन अब्राहम विलेन के किरदार में दिखाई देंगे।
Ali Baba Dastaan-E-Kabul: तुनिशा की मौत के पांच दिन बाद शुरू हुई शो की शूटिंग, सपना ने बताया सेट का माहौल