{"_id":"63e37f567367dc04ce0e972e","slug":"pathaan-box-office-collection-worldwide-srk-film-pathaan-has-a-fantastic-hold-again-on-second-tuesday-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathaan: दूसरे मंगल को भी बॉक्स ऑफिस पर पठान की मजबूत पकड़, दुनियाभर में कुल कमाई हुई इतनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathaan: दूसरे मंगल को भी बॉक्स ऑफिस पर पठान की मजबूत पकड़, दुनियाभर में कुल कमाई हुई इतनी
Wed, 08 Feb 2023 04:31 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 08 Feb 2023 04:31 PM IST
सार
पठान को रिलीज हुए आज एक पखवाड़ा हो गया है। कमाई के मामले में फिल्म के पिछले 14 दिन बेहद शानदार गुजरे हैं।
विज्ञापन
पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहरुख खान की 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का नया इतिहास रच रही है। हर दिन फिल्म के कलेक्शन में जादुई बढ़त दर्ज होती जा रही है। यह ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज के दिन से ही नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का झंडा बुलंद है। दूसरे मंगलवार को भी 'पठान' ने शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
'पठान' को रिलीज हुए आज एक पखवाड़ा हो गया है। कमाई के मामले में फिल्म के पिछले 14 दिन बेहद शानदार गुजरे हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'पठान' का कल यानि दूसरे मंगलवार का प्रदर्शन भी जोरदार रहा। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इसी के साथ दुनियाभर में भी पठान का हल्ला है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 865 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को है स्टारकिड होने का पछतावा? बोलीं- 'मैं तो नुकसान में रही'
विज्ञापन
रिलीज के 14वें दिन (दूसरे मंगलवार) सस्ते टिकट के साथ 'पठान' का जलवा बरकरार रहा। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' का कलेक्शन कुल 446.20 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'पठान' ने दूसरे मंगलवार को 40.10 मिलियन डॉलर कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 865 करोड़ रुपये हो गया है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग खत्म, सलमान ने खास अंदाज में दी फैंस को जानकारी
हिंदी सिनेमा के इतिहास में 'पठान' वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। वहीं, यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्मों में भी यह सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। आपको बता दें कि पठान के जरिए शाहरुख खान ने करीब चार वर्ष बाद शानदार कमबैक किया है। 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं।
Kangana Ranaut: सिड-कियारा के बहाने बॉलीवुड रिलेशनशिप पर तंज कसती नजर आईं कंगना, कही यह बात