फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan actor Shahrukh Khan ngo meer foundation provid financial help anjali singh accident case her family

Shahrukh Khan: शाहरुख के NGO ने की अंजलि के परिवार की आर्थिक मदद, दरियादिली देख फैंस बोले- सलाम किंग खान

Sat, 07 Jan 2023 03:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 07 Jan 2023 03:48 PM IST
सार

अंजलि सिंह अपने परिवार की अकेली कमाने वाली थीं। ऐसे में शाहरुख खान का मीर फाउंडेशन उनके परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आया है।

विज्ञापन
Pathaan actor Shahrukh Khan ngo meer foundation provid financial help anjali singh accident case her family
शाहरुख खान, अंजलि सिंह - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी दरियादिली का अक्सर उदाहरण देते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर इंडस्ट्री के 'पठान' ने साबित किया है कि वह किसी की भी मदद करने में पीछे नहीं हैं। दरअसल, किंग खान का एनजीओ मीर फाउंडेशन 20 वर्षीय लड़की अंजलि सिंह के परिवार की मदद के लिए आगे आया है, जिसने नए साल की सुबह दिल्ली में अपनी जान गंवा दी थी। दिल्ली में हुई इस दर्दनाक घटना में अंजलि को कई किलोमीटर तक एक कार के नीचे घसीटा गया था।

विज्ञापन

नए साल पर जहां सभी लोग जश्न मनाकर खुले दिल से 2023 का स्वागत कर रहे थे, तब दिल्ली की सड़क पर एक अंजलि नामक लड़की अपनी जान गंवा रही थी। अंजलि सिंह के साथ हुए इस खौफनाक हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, लेकिन सबसे बड़ा दुख उसके परिवार को पहुंचा है। अंजलि के परिवार ने उनकी एक ऐसी बेटी खो दी है, जो उनका घर चला रही थी। दरअसल, अंजलि अपने घर की एकलौती कमाने वाली थी। ऐसे में अंजलि के जाने के बाद उसके परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं कठिनाइयों को कम करने के लिए शाहरुख खान के फाउंडेशन सहित कई और संगठनों ने भी पैसे दान किए हैं। 
विज्ञापन

Controversy: कांतारा के 'मुरलीधर' ने 'KGF 2' को बताया माइंडलेस फिल्म, बोले- मैं तो छोटे बजट की फिल्में देखूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के एक सूत्र ने इस बारे में खुलासा करते हुए कहा, 'शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने अंजलि सिंह के परिवार को एक अज्ञात राशि दान की है। अंजलि परिवार की एकमात्र कमाने वाली थी जिसमें उसकी मां और भाई-बहन शामिल हैं। मीर फाउंडेशन द्वारा सहायता का उद्देश्य परिवार की मदद करना है।' दान की राशि का खुलासा नहीं किया गया है। शाहरुख खान के इस कदम की फैंस भी सराहना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इसलिए ही आपको किंग खान कहा जाता है, तो किसी का कहना है कि वह हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। 
Chris Evanss: इस दिलकश हसीना को डेट कर रहे 'कैप्टन अमेरिका', पोस्ट साझा कर खुद ही दिया हिंट
बता दें, शाहरुख ने मीर फाउंडेशन की स्थापना अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर की है। एनजीओ का लक्ष्य जमीनी स्तर पर बदलाव लाना है और महिलाओं को सशक्त बनाने वाली दुनिया बनाने के लिए काम करता है। अंजलि के परिवार को यह दान उनके उद्देश्य के अनुरूप दिया गया है। अंजलि की मौत के मामले में जांच अभी भी चल रही है और न्याय की तलाश में परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
Bigg Boss 16: सफाई पर हुई लड़ाई का खमियाजा भुगतेंगे एमसी स्टैन-अर्चना? सलमान भड़ककर बोले- तुम खैरात में आई हो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed