वायरल वीडियो: 35 हजार फीट की ऊंचाई पर परिणीति ने तोड़ा व्रत, यूजर्स बोले- बेबी को खुश करने का तरीका नायाब है
- Viral Video: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने करवा चौथ से जुड़ी एक पोस्ट की है।
- अभिनेत्री के साथ उनके पति राघव चड्ढा भी नजर आ रहे हैं।
- यह पोस्ट यूजर्स का ध्यान खींच रही है। फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं।
विस्तार
परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री फ्लाइट में हैं। उनके साथ उनके पति राघव चड्ढा भी हैं। राघव परिणीति का व्रत तुड़वा रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा संगीत फैंस का ध्यान खींच रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा 'हम जहां भी हों, करवा चौथ वहीं है। भले ही हम 35000 फीट की ऊंचाई पर हों। रगाई (राघव चड्ढा) तुमने मेरे सारे सपने सच कर दिए हैं। तुम सबसे बेहतरीन, सबसे अच्छे, सबसे प्यारे इंसान हो।' अभिनेत्री ने आगे लिखा 'हमारी फ्लाइट लेट हो गई, इसलिए चांद घर से देखने के बजाय हमें प्लेन से देखना पड़ा! हमने वहीं, उसी वक्त अपनी पूजा कर ली।'
परिणीति चोपड़ा का कदम यूजर्स को बहुत पसंद आया है। पोस्ट पर कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'बेबी को खुश करने का तरीका नायाब है।' दूसरे यूजर ने लिखा 'आप बहुत प्यारे कपल हो, भगवान आपकी रक्षा करे।' तीसरे यूजर ने लिखा 'आप दोनों बहुत खूबसूरत हो।' चौथे यूजर ने लिखा 'अपने चेहरे पर हमेशा खुशी रखें।'
- अभिनेत्री आखिरी बार वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' में नजर आई थीं।
- इस सीरीज से अभिनेत्री ने ओटीटी में डेब्यू किया है।
- इसका निर्देशन रेंसिल डिसिल्वा ने किया था।
- इसमें उनके साथ जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान और अनूप सोनी जैसे कलाकार थे।
- इसमें एक ऐसी मां की कहानी दिखाई गई है, जिसकी बच्ची खो जाती है। वह बच्ची की तलाश करती है।