फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paparazzi asked to Kiara Advani about her married life with Sidharth Malhotra Actress says All is Well

Kiara Advani: पैपराजी ने कियारा से पूछा,'मैरिड लाइफ कैसी चल रही मैम'? एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कही यह बात

Sun, 19 Mar 2023 01:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Mar 2023 01:06 PM IST
सार

कियारा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ब्लैक जींस और शॉर्ट टॉप में कियारा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

विज्ञापन
Paparazzi asked to Kiara Advani about her married life with Sidharth Malhotra Actress says All is Well
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपना हनीमून पीरियड एंजॉय कर रही हैं। बीते माह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उन्होंने सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी जैसलमेर में बड़ी धूमधाम से हुई। हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने कियारा से शादीशुदा जिंदगी को लेकर सवाल पूछा, जिस पर वह शरमा गईं। हालांकि, उन्होंने मुस्कुराते हुए इसका जवाब दिया और चली गईं।

विज्ञापन

Shehnaaz-Sara: शहनाज गिल ने सारा अली खान को किया लिप-लॉक किस! वीडियो देख फटी रह गईं फैंस की आंखें
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर आईं नजर
कियारा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ब्लैक जींस और शॉर्ट टॉप में कियारा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आईं। कियारा आडवाणी एयरपोर्ट के अंदर जा रही थीं, इसी दौरान पैपराजी ने उनसे हालचाल पूछा। कियारा ने भी पैपराजी से हालचाल पूछा। इसके बाद एक पैपराजी ने एक्ट्रेस से पूछा, 'आपकी मैरिड लाइफ कैसी चल रही है मैम?'  इस पर एक्ट्रेस शरमा गईं। हालांकि, शरमाते हुए कियारा ने कहा, 'सब सही है!' इसके बाद वह कुछ फोटोज क्लिक कराकर अंदर चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mrs India Beauty Pageant: ज्योति के सिर पर सजा ‘मिसेज इंडिया’ का ताज, वैश्विक मंच पर बढ़ाएंगी देश का गौरव

यूजर्स ने निकाला गुस्सा
बता दें कि यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और पैपराजी पर गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कैसा सवाल है? वह क्यों बताएं कि कैसी चल रही है उनकी शादीशुदा लाइफ।' एक यूजर ने लिखा, 'इस तरह के सवाल नहीं पूछने चाहिए। यह काफी असहज करने वाली स्थिति होती है।' एक यूजर ने लिखा, 'इससे घटिया सवाल कुछ नहीं हो सकता।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



इन फिल्मों में आएंगे नजर
आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ सात फरवरी 2023 को विवाह बंधन में बंधे। इसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी। इनकी शादी मीडिया की जबरदस्त सुर्खियों में रही। फिलहाल दोनों अपने काम पर लौट आए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ जल्द ही फिल्म 'योद्धा' में नजर आएंगे। वहीं कियारा फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। 
Kartik Aaryan: सिड-कियारा के बाद अब सिंगल से मिंगल होने जा रहे कार्तिक आर्यन? भरी महफिल में किया शादी का एलान
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed