फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Palash Sen meets Anupam Kher mid air You are a national treasure

पलाश सेन और अनुपम खेर की हवाई जहाज में हुई मुलाकात, सिंगर ने लिखा- 'आप एक राष्ट्रीय धरोहर...'

Mon, 30 Mar 2026 03:38 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 30 Mar 2026 03:38 PM IST
सार

Palash Sen meets Anupam Kher: सिंगर पलाश सेन की मुलाकात अनुपम खेर से विमान के दौरान हुई। जिसको लेकर पलाश ने एक खास पोस्ट अनुपम खेर के लिए शेयर किया है।

 

विज्ञापन
Palash Sen meets Anupam Kher mid air You are a national treasure
अनुपम खेर और पलाश सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गायक और अभिनेता पलाश सेन की हाल ही में एक विमान यात्रा के दौरान दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर से मुलाकात हुई। इस सफर की एक खास सेल्फी पलाश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की और अनुपम खेर से मुलाकात का किस्सा बताया।

विज्ञापन

पलाश ने शेयर की खास तस्वीर
पलाश ने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक साथ फोटो शेयर की। ये तस्वीर हवाई यात्रा के दौरान की हैं। पलाश ने लिखा कि यह मुलाकात 30,000 फीट की ऊंचाई पर हुई। उन्होंने बताया कि वे अनुपम खेर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इस बार उन्होंने अपने अंदर के प्रशंसक की इच्छा पूरी की और अनुपम सर से फोटो खिंचवाने का अनुरोध कर लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पलाश ने देखी 'तन्वी द ग्रेट    '
पलाश ने अनुपम खेर को राष्ट्रीय धरोहर बताया और कहा कि वे एक बेहतरीन इंसान, अभिनेता, निर्देशक और शिक्षक हैं। उनकी विनम्रता और ऊर्जा हमेशा प्रेरणा देती है। पलाश ने यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही में अनुपम खेर की पहली निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ देखी और बहुत पसंद की। उन्होंने सभी फैंस से अनुरोध किया कि वे भी यह फिल्म जल्द से जल्द देखें।

View this post on Instagram

A post shared by Palash Sen (@instadhoom)


विज्ञापन

पलाश ने किया अनुपम का शुक्रिया
आखिर में पलाश ने अनुपम खेर को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'कई साल तक हमें मनोरंजन देने के लिए शुक्रिया। आप एक राष्ट्रीय धरोहर हैं और हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं।'

पलाश सेन कौन हैं?
पलाश सेन एक प्रसिद्ध भारतीय गायक, गीतकार, संगीतकार, अभिनेता और डॉक्टर हैं। वे 90 के दशक के लोकप्रिय रॉक बैंड ‘यूफोरिया’ (Euphoria) के मुख्य गायक और संस्थापक हैं। उनके मशहूर गाने हैं- 'माएरी', 'धूम पिचक धूम' और 'कभी आना मेरी गली'।

यह भी पढ़ें: दीया मिर्जा ने मनाया बेटी समायरा का 17वां जन्मदिन, शेयर की तस्वीरें; लिखा- 'तुम मेरी जीवनरक्षक नाव...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed