लिप सर्जरी कराने यूके गई थीं हरीम शाह: एफआईए ने बीच में ही खाते किए सील, अब आधी सर्जरी के साथ धूम रही 'ड्रामा क्वीन'
पाकिस्तान की 'ड्रामा क्वीन' हरीम शाह फिर चर्चा में हैं। उन्होंने लिप जॉब यानी लिप सर्जरी की अपनी एक वीडियो पोस्ट की है। हालांकि इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें हरीम शाह ने आधी लिप सर्जरी ही कराई है। वीडियो में उन्हें सूजे हुए होंठों के साथ देखा जा सकता है।
बीच में ही छोड़नी पड़ी सर्जरी
हरीम ने बताया कि वे यूके में लिप सर्जरी कराने गई थीं। आधी सर्जरी होने के बाद उन्हें कॉल कर बताया गया कि पाकिस्तानी एफआईए ने पाकिस्तान में उनके बैंक खाते सील करने का आदेश दिया है। इसके बाद उनके पास सर्जरी कराने के पैसे नहीं थे फिर क्या था हरीम ने आधा लिप फिलर करवाने के बाद उसे वैसा ही छोड़ दिया है।
View this post on Instagram
A post shared by Hareem Bilal shah (@hareem.shah_official_account)
नोटों का बंडल लेकर ब्रिटेन पहुंचीं
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर हरीम शाह को ब्रिटिश पाउंड की दो गड्डियों के साथ बैठे हुए देखा गया था। नोटों के बंडल को दिखाते हुए उन्होंने कहा था कि यह पहली बार है जब इतनी बड़ी रकम के साथ वह पाकिस्तान से लंदन आई हैं। इसके बाद एफआईए ने ब्रिटिश पाउंड की गड्डियों वाले उनके एक वीडियो की जांच शुरू की थी।
पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के अनुसार कोई भी यात्री कितनी भी मात्रा में विदेशी मुद्रा पाकिस्तान में ला सकता है लेकिन बिना अनुमति के 10 हजार डॉलर से ज्यादा विदेशी मुद्रा बाहर नहीं लेकर जा सकता है।