फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Tiktok Star Humaira Asghar Faces Backlash After Posted Video by Forest Fire News in Hindi

Viral: 15 सेकेंड के वीडियो के लिए पाकिस्तानी टिक-टॉकर ने जंगल में लगाई आग, विवादों में घिरीं

Wed, 18 May 2022 07:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 18 May 2022 07:16 PM IST
सार

एक पाकिस्तानी टिक-टॉकर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जंगल में आग की भीषण लपटों की बीच वीडियो बनाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग टिक-टॉकर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Pakistani Tiktok Star Humaira Asghar Faces Backlash After Posted Video by Forest Fire News in Hindi
पाकिस्तानी टिक-टॉकर ने आग के बीच बनाया वीडियो - फोटो : social media

विस्तार

शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए टिक-टॉक एप काफी पॉपुलर हुआ और कई लोग इससे रातों रात स्टार बन गए। फिलहाल देश में ये एप अब बंद हो चुका है, लेकिन अब भी कई देश ऐसे हैं जहां अब भी इसका खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल हाल ही में एक पाकिस्तानी टिक-टॉकर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जंगल में आग की भीषण लपटों की बीच वीडियो बनाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के बाद से वह विवादों में घिर गई हैं। यहां तक कि उन पर कार्रवाई करने की मांग भी की जा रही है।

विज्ञापन


भीषण आग के बीच चलती नजर आई टिक-टॉकर
वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान के ट्रेंडिंग सॉन्ग पसूरी पर बनाया गया है। वीडियो में टिक-टॉकर को टशन में चलते हुए देखा जा सकता है और पीछे की तरफ जंगल में भीषण आग लगी हुई है। ये वीडियो भले ही एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया हो लेकिन इसके वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं और यहां तक कि प्रशासन व सरकार से टिक-टॉकर के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने की सजा देने की मांग
दरअसल ये वीडियो देखकर ही समझा जा सकता है कि सिर्फ छोटी सी वीडियो के लिए प्रकृति से किस तरह का खिलवाड़ किया गया है और इसी को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'कृपया इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें।' इसी तरह से दूसरे यूजर ने भी लिखा,'यह एक आपराधिक व्यवहार है!! एक और यूजर ने लिखा, इसे सजा देनी चाहिए। बाकी यूजर भी सजा देने की मांग करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed