{"_id":"5b5802344f1c1b3b5a8b6e51","slug":"pakistan-will-make-history-after-two-transgender-performers-in-coke-studio-season-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में बड़े प्लेटफॉर्म पर परफार्म करेंगे ट्रांसजेंडर समाज के दो लोग, भारत के लिए मिसाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तान में बड़े प्लेटफॉर्म पर परफार्म करेंगे ट्रांसजेंडर समाज के दो लोग, भारत के लिए मिसाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की तरह उसके पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कला और रंगमंच का एक बेहतरीन कौशल देखने को मिलता है। पाकिस्तान में संगीत का अपना एक महत्व है। लेकिन पाकिस्तान में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जिससे जानने के बाद भारत के दर्शक भी हैरान रह जाएंगे। गौरतलब है कि इस बार पाकिस्तान के कोक स्टूडियो का सीजन 11 कई मयानों में लग रहने वाला है।
इसका सबसे बड़ा कारण कोक स्टूडियो के सीजन 11 में दो ट्रांसजेंडर का संगीत प्रदर्शन है। जी हां इस बार पाकिस्तान के कोक स्टूडियो के सीजन 11 में एक ट्रांसजेंडर जोड़ी भी नजर आने वाली है। अंग्रेजी वेबसाइट द क्विंट की रिपोर्ट के अनुसार इस बार कोक स्टूडियो के सीजन 11 में अबिदा परवीन, अली आज़मत और मोमिना मुस्तेशसन जैसी पाकिस्तान के दिग्गज सिंगर अपने गाने से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले हैं। इस दौरान एक ट्रांसजेंडर जोड़ी नगमा और लकी भी अपने गानें से कई दिलों को धड़काएंगे।

हाल ही में कोक स्टूडियो ने अपने सीजन 11 का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। जिसक नाम 'हम देखेंगे' है। इसमें नगमा, लकी की जोड़ी सहित पाकिस्तान के तमाम दिग्गज सिंगर नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब पाकिस्तान के इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर ट्रांसजेंडर समाज के दो लोग अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि कोक स्टूडियो का सीजन 11 जल्द ही प्रसारित होने वाला है।