फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pak stops Peshawar raj kapoor house demolish

पाकिस्तान ने राज कपूर के पुश्तैनी घर को गिराने से बचाया

Mon, 18 Jan 2016 07:56 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
Pak stops Peshawar raj kapoor house demolish

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और निर्माता-निर्देशक राजकपूर के पुश्तैनी घर को पाकिस्तान के पेशावर में गिराए जाने से बचा लिया गया है। पेशावर में बीबीसी उर्दू के रिफअतुल्लाह ओरकजई का कहना है कि जब तक अधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिली, तब तक उस घर के मौजूदा मालिक उसे आंशिक रूप से ध्वस्त कर चुके थे।

विज्ञापन


पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत की राजधानी पेशावर में आर्काइव्स विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को स्थानीय अदालत से हवेली को ध्वस्त करने पर स्टे हासिल कर लिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि हवेली के मालिक उसे तोड़ कर वहां प्लाजा बनाना चाहते हैं। लेकिन जब तक उन्हें रोका जाता, हवेली की पहली मंजिल को तोड़ा जा चुका था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी घर में हुआ था राज कपूर और उनके भाई-बहनों का जन्म

Pak stops Peshawar raj kapoor house demolish

राज कपूर के अलावा बॉलीवुड स्टार दिलीप कुमार का जन्म भी पेशावर में ही हुआ था। खैबर पख़्तूनख्वाह प्रांत में एनएनपी पार्टी की पिछली सरकार ने दोनों अभिनेताओं के घरों को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया था लेकिन इसे संरक्षित करने की तरफ कदम नहीं उठाए गए थे।

राज कपूर के पिता और जाने माने अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने 1920 में इस घर को बनवाया था और इसी घर में राज कपूर और उनके भाई-बहनों का जन्म हुआ था। भारत के विभाजन के बाद कपूर परिवार भारत आ गया था।

राज कपूर के बेटे और अभिनेता ऋषि कपूर ने घर को बचाने के लिए पेशावर के लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “आपके इस कदम के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। लेकिन वो पाकिस्तान सरकार की संपत्ति है। और ये वही तय कर सकते हैं कि उन्हें इसका क्या करना है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed