जो फिल्म पास होने लायक नहीं उन्हें किसी कीमत पर सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगाः निहलानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' के बाद मलयाली फिल्म 'का बॉडीस्केप्स' को भी सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया गया है। सेंसर बोर्ड का कहना है कि ये फिल्म लेस्बियन, बाइसेक्शुअल, ट्रांसजेंडर और महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है। साथ ही इस फिल्म में हिंदू धर्म का मजाक बनाया गया है और महिलाओं को मास्टरबैट करते दिखाया गया है। इस बारे में शुक्रवार को सेंसर बोर्ड के चेयरपर्सन पहलाज निहलानी ने एक बयान जारी किया है।
निहलानी ने कहा, 'बहुत सारी फिल्में पास होने लायक नहीं हैं और वो किसी भी कीमत पर पास नहीं होंगी। हर किसी को सर्टिफिकेट ना देने का कारण कैमरे पर नहीं बता सकते।'
पिछले दिनों फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था। सेंसर बोर्ड ने दलील दी थी कि फिल्म में महिलाओं की गलत छवि दिखाई गई है। साथ ही उसमें अश्लीलता की भरमार है।
Bohat saari films jo pass hone layak nhi hai to definitely pass nhi hogi, kisi ke reason camera pe nhi de sakte: P Nihalani on Ka Bodyscapes pic.twitter.com/kGWVHc3N3X
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017