फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   over one crore people across Karnataka took part in Koti Kanta Gaayana made record by singing 6 Kannada songs

Koti Kanta Gaayana: राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कोटि कांता गयाना, एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

Fri, 28 Oct 2022 09:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 28 Oct 2022 09:07 PM IST
सार

शुक्रवार को आयोजित कोटि कांता गयाना कार्यक्रम को लोगों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कार्यक्रम में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने राज्य भर के विभिन्न स्थानों पर छह क्लासिक कन्नड़ गीत गाए।

विज्ञापन
over one crore people across Karnataka took part in Koti Kanta Gaayana made record by singing 6 Kannada songs
Koti Kanta Gaayana - फोटो : Social media

विस्तार

कर्नाटक में इन दिनों अपने 67वें राज्योत्सव की तैयारियां जोरों शोरों पर है। एक नवंबर को होने वाले इस उत्सव से पहले राज्य के कन्नड़ और संस्कृति विभाग ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एक सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया। शुक्रवार को आयोजित कोटि कांता गयाना कार्यक्रम को लोगों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कार्यक्रम में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने राज्य भर के विभिन्न स्थानों पर छह क्लासिक कन्नड़ गीत गाए।

विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पूरे कर्नाटक में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने एक साथ गाना गाया। इस दौरान कन्नड़ भाषा और यहां की संस्कृति के प्रति लोगों के जुनून पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने इसे एक विश्व रिकॉर्ड भी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन इस बार इसमें व्यापक भागीदारी देखने को मिली है।

Filmy Wrap: नो एंट्री 2 से सलमान की छुट्टी और क्या ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आएंगे यश, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएम बोम्मई ने कहा कि एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर दिवंगत अभिनेता पुनीत राजुकमार को मरणोपरांत प्रतिष्ठित कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में 25 विभिन्न देशों और 29 राज्यों में रहने वाले कन्नड़ भाषी सहित 1.10 करोड़ से अधिक लोगों ने कार्यक्रम के लिए नामांकन किया था। इसमें ऑटो ड्राइवर्स यूनियन, महिला स्वयं सहायता समूहों, आईटी/बीटी फर्मों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों के कर्मचारियों सहित 10,000 से अधिक संगठनों ने भाग लिया।

Photos Of The Day: स्विम सूट में रकुल ने गिराईं बिजलियां और लहंगे में शमा ने ढाया कहर, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट

विज्ञापन

इन छह कन्नड़ गीतों में कुवेम्पु द्वारा जय भारत जननिया तनुजाथे, हुयिलगोला नारायण राव के उदयवगली नम्मा चेलुवा कन्नड़ नाडु, चेन्नवीरा कानावी के विश्व विनुथना विद्या चेतना, कुवेम्पु के बारीसु कन्नड़ दिंडीमावा और डी के हचेवु कन्नड़दा दीपा थे। इस दौरान प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता स्वर्गीय डॉक्टर राजकुमार द्वारा गाया गया 'हुट्टीदरे कन्नड़ नादल्ली हुट्टाबेकु, मेट्टिडारे कन्नड़ मन्ना मेट्टाबेकु' उन सभी में सबसे लोकप्रिय था।


Shilpa Shinde: करण जौहर से पहले इन स्टार्स को खरी-खोटी सुना चुकी हैं शिल्पा शिंदे, लिस्ट में कई सेलेब्स का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed