फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oscar 2023: India's All That Breathes could not do wonders in the documentary feature category, know its story

Oscar 2023: ऑस्कर की रेस से बाहर हुई'ऑल दैट ब्रीथ्स', नहीं जीत पाई अवॉर्ड, जानें इस फिल्म की कहानी

Mon, 13 Mar 2023 07:07 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 13 Mar 2023 07:07 AM IST
सार

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत के हाथों निराशा हाथ लगी है। शौनक सेन की ऑल दैड ब्रीथ्स ऑस्कर की रेस बाहर हो गई है।

विज्ञापन
Oscar 2023: India's All That Breathes could not do wonders in the documentary feature category, know its story
ऑल दैट ब्रीथ्स - फोटो : Social media

विस्तार

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत के हाथों निराशा हाथ लगी है। शौनक सेन की ऑल दैड ब्रीथ्स ऑस्कर की रेस बाहर हो गई है। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में  नैवेल्नी ने बाजी मार ली है। इसी के साथ भारत की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। 
विज्ञापन

शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स’ दिल्ली के दो भाइयों नदीम और सऊद के बारे में है, जो शहर की बिगड़ती हवा और बिगड़ते सामाजिक ताने-बाने के बीच माइग्रेंट ब्लैक काइट्स यानी काली चील को बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। यह दोनों भाई वह काम करते हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। यह डॉक्यूमेंट्री 90 मिनट लंबी है, जो सच्ची कहानी पर आधारित है। इस डॉक्यूमेंट्री में मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद के जीवन को दर्शाया गया है। यह दोनों भाई दिल्ली के एक गांव वजीराबाद में पक्षियों, विशेष रूप से काली चीलों को बचाते हैं और उनका इलाज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 19 साल पहले नदीम शहजाद और मोहम्मद सऊद ने उत्तरी दिल्ली में अपने पुश्तैनी घर के पास चावड़ी बाजार की सड़कों पर एक काली चील को बचाया था। दोनों भाइयों ने 23000 से अधिक पक्षियों का इलाज किया, जिनमें ज्यादातर शिकारी पक्षी थे। इसके अलावा वजीराबाद में दोनों भाइयों ने पक्षियों के लिए एक बचाव केंद्र भी बनवाया। नदीम शहजाद और मोहम्मद सऊद के घर की छत पर लगभग 300 पक्षी हैं। दोनों भाइयों द्वारा पतंग से पक्षियों को बचाने की कहानी है यह डॉक्यूमेंट्री। इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए 2022 ल’ऑइल डी’ओर (गोल्डन आई) अवॉर्ड जीता था। भारत ने लगातार दो बार इस कैटेगरी में अवॉर्ड जीता था। इस डॉक्यूमेंट्री को कान्स में शुरू से ही पसंद किया गया था।

विज्ञापन

बता दें की ऑस्कर 2023 में 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने जीत हासिल कर ली है। ये एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है जो एक अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है। यह हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में कॉम्पीटीशन में थी। इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed