फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   omg 2 Actor Sunil Shroff passed away read detail inside here

दुखद: एक्टर सुनील श्रॉफ का निधन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया था आखिरी हंसते-मुस्कुराते डांस वीडियो

Fri, 15 Sep 2023 10:31 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 15 Sep 2023 10:31 AM IST
सार

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील श्रॉफ का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि सुनील लंबे समय से बीमार थे।

विज्ञापन
omg 2 Actor Sunil Shroff passed away read detail inside here
सुनील श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील श्रॉफ का निधन हो गया है। एक्टर ने बीते दिन यानी कल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट की माने तो सुनील लंबे समय से बीमार थे। सुनील हाल में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में नजर आए थे।
विज्ञापन


इन फिल्मों में आए नजर
सुनील हिंदी फिल्मों में अपनी सहायक भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दीवाना, द्रोह काल, अंधा युद्ध, तथास्तु जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से काफी वाहवाही बटोरी थी। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।
विज्ञापन


पंकज त्रिपाठी संग शेयर किया पोस्ट
सुनील ने इंस्टाग्राम पर पंकज त्रिपाठी संग एक पोस्ट शेयर किया था। अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वह अक्सर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर अपडेट साझा करते थे। वह फिल्मों के साथ साथ लगातार कई ब्रैंड्स के लिए विज्ञापन भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Fantastic Friday: इन तस्वीरों में दिख रही किशोरी बन चुकी मैडम, जानिए सनी व शाहरुख से मुलाकात के दिलचस्प किस्से

ईद पर शेयर किया आखरी वीडियो 
सुनील कई विज्ञापनों में काम कर चुके हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 17 अगस्त 2022 को शेयर किया था। इस पोस्ट में वह ईद सेलिब्रेट करते दिख रहे थे। ईद मुबारक गाने पर वह खूब झूमते-थिरकते नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें-  Vidya Balan: बॉडी शेमिंग की शिकार हुई थीं विद्या, वजन पर मिली टिप्पणी सुन फुट-फुट कर रोने लगी थीं अभिनेत्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed