फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Haider and Bang Bang Clashes on Box Office - 2nd October Releases

अब स्क्रीन के लिए हैदर और बैंग बैंग में छिड़ी जंग

Fri, 18 Sep 2015 06:37 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
Haider and Bang Bang Clashes on Box Office - 2nd October Releases

सुनने में आया है कि ऋतिक रोशन की फिल्म 'बैंग बैंग' और शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' के निर्माताओं के बीच सिंगल स्क्रीन को लेकर जंग छिड़ गई है। जहाँ सिंगल स्क्रीन दोनों फिल्मों को दो दो शो देना चाहते हैं, वहीं 'बैंग बैंग' के निर्माता दो की बजाय तीन शो की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


यहाँ तक कि पहले सिंगल स्क्रीन के साथ डिज्नी की हैदर की चार शो की डील भी लगभग तय हो चुकी थी।जी-7 के मनोज देसाई कहते हैं, "इस फिल्म के लिए सिंगल थियेटर में एडवांस में बुकिंग अभी तक शुरू नहीं हो पाई है, क्योंकि फॉक्स स्टार स्टूडियो काफी ज्यादा बुकिंग की मांग कर रहा है।

विज्ञापन

हैदर को चा‌हिए आधे शो

Haider and Bang Bang Clashes on Box Office - 2nd October Releases

​​​वहीं प्रदर्शक इंदर राज कपूर ​भी ​इस बात की पुष्टि​ करते हुए कहते हैं, "ज्यादातर सिंगल स्क्रीन की डिज्नी के साथ जो डील साइन हुई थी, उसमें ज्यादातर सिंगल स्क्रीन पर 'हैदर' के लिए दिन के चार शो बुक किये जाने थे। लेकिन अब सिंगल स्क्रीन थियेटर दोनों फिल्मों के दो-दो शो के लिए तैयार हैं। वहीं फॉक्स स्टार स्टूडियो दिन में तीन शोज की मांग कर रहा है। हम अभी तक उनसे मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

​डिज्नी और सिंगल स्क्रीन के बीच डील काफी पहले हो गई थी। जहाँ 'हैदर' लगभग 1000 से 1200 के बीच स्क्रीन पर रिलीज होगी वहीं 'बैंग बैंग' 4500 के करीब स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। ​एक सूत्र के अनुसार, "'बैंग बैंग' को एक बड़ी शुरुआत की जरूरत है। क्योंकि यह एक बेहद महंगी फिल्म है, और आजकल फिल्म अपने पहले हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा बिज़नस करती हैं।

लेकिन छाई रहेगी बैंग बैंग

Haider and Bang Bang Clashes on Box Office - 2nd October Releases

​वहीं एक और सूत्र का कहना है कि भारत में 'बैंग बैंग' और हैदर के बीच का अनुपात 70:30​ का है। वहीं ​डिज्नी ​इण्डिया स्टूडियो की ​​उपाध्यक्ष और ​मार्केटिंग हेड ​​अमृता पांडे का कहना है कि हैदर 1,100 ​स्क्रीन पर रिलीज़ होगी। हमारा प्रदर्शन थिएटर स्थानों ​के मानचित्रण​ और उस ऑडिएंस पर निर्धारित होगा जिसे हम टारगेट कर रहे हैं।

​वहीं फॉक्स स्टार स्टूडियो के एक वक्त ने बताया, "अभी 'बैंग बैंग' की स्क्रीनिंग गिनती के बारे में कुछ भी बोलना बहुत जल्दी होगा। यह भारत में 4,500 ​स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।"

​वहीं व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा का कहना है, "दोनों फिल्मों को अकेले रिलीज करना चाहिए था, लेकिन फिल्म निर्माताओं को ज्यादा लंबा वीकेंड नहीं मिल सकता।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed