फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nitesh Tiwari wants to make amar akbar anthony and deewar remake but it difficult as actors will not ready

Nitesh Tiwari: 'अमर अकबर एंथनी' और 'दीवार' का रीमेक बनाना चाहते हैं नितेश तिवारी? लेकिन यहां फंस रहा मामला

Mon, 24 Mar 2025 08:36 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Mar 2025 08:36 AM IST
सार

Nitesh Tiwari: नितेश तिवारी ने इंडस्ट्री की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 'अमर अकबर एंथनी' और 'दीवार' जैसी क्लासिक फिल्मों का रीमेक बनाने पर अपने विचार सामने रखे। 

विज्ञापन
Nitesh Tiwari wants to make amar akbar anthony and deewar remake but it difficult as actors will not ready
नितेश तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @niteshtiwari22

विस्तार

फिल्म निर्माता नितेश तिवारी अभिनेता रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ रामायण बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म पर अपडेट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में अपने करियर और फिल्म निर्माण की यात्रा के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी सिनेमा की दो बड़ी क्लासिकल फिल्मों के रीमेक के बारे में भी बात की।

विज्ञापन

फिल्मों के रीमेक पर क्या बोले नितेश
नितेश तिवारी से जवा कोमल नाहटा के साथ साक्षात्कार के दौरान पूछा गया कि 1970 के दशक की कौन सी फिल्म का रीमेक बनाया जाएगा और उसमें वह किसे कास्ट करेंगे तो नितेश ने जवाब दिया, 'या तो अमर अकबर एंथनी या दीवार, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं आज इसके लिए कास्ट कर सकता हूं। हमारे एक्टर्स लोग रेडी नहीं होंगे सर। अमर अकबर एंथनी और दीवार के लिए आज की डेट में बनाना बहुत मुश्किल है सर। आज के समय में अमर अकबर एंथनी या दीवार बनाना बहुत मुश्किल है।'
Box Office Report Sunday: रविवार को बढ़ी 'छावा'-'द डिप्लोमैट' की रफ्तार, कछुए की चाल चल रही 'तुमको मेरी कसम'

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा क्लासिकल फिल्में
अमर अकबर एंथनी भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें विनोद खन्ना, ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया है। इसका निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था। दूसरी ओर, दीवार में भी अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया था। सलीम-जावेद द्वारा लिखित और यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में एंग्री यंग मैन की छवि में क्रांति ला दी।

विज्ञापन

नितेश के दिल के करीब हैं रणबीर
साथ ही जब नितेश से उनके अगले निर्देशन के लिए मिर्जापुर 4 और एनिमल पार्क में से चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने रणबीर की फिल्म को चुना। उन्होंने इसकी वजह का खुलासा करते हुए कहा, 'मैं एनिमल पार्क में काम करूंगा। मुझे दो शैलियों में से एक को चुनना है जो शायद मैं नहीं करूंगा... केवल दो विकल्प दिए गए हैं, इसलिए मैं दोनों में से बेहतर और अधिक आकर्षक को चुनूंगा, जो मुझे बेहतर प्रदर्शन करने और किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करने की अनुमति देता है, जो मेरे लिए बहुत प्रिय है, रणबीर।' एनिमल पार्क एनिमल का सीक्वल है, जो 2023 में रिलीज हुआ और एक ब्लॉकबस्टर बन गया। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था।

नितेश तिवारी की रामायण
वहीं नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाले फिल्म रामायण के बारे में बात करें तो यह दो भागों में रिलीज होगी। रामायण भाग एक 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि भाग दो 2027 में रिलीज होगी। इस फिल्म में राम के अवतार में रणबीर कपूर नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी फिल्म में सीता के रूप में नजर आएंगी, जबकि यश रावण की भूमिका निभाएंगे।
Salman Khan: अपनी वायरल तस्वीर पर सलमान ने दिया रिएक्शन, फैंस ने बढ़ती उम्र को लेकर जताई थी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed