फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nick Shares Photo From The Spot Where He Proposed Priyanka 8 Years Ago

8 साल पहले जहां किया था प्रपोज, वहीं से निक ने शेयर की फोटो; प्रियंका बोलीं- ‘शुक्रिया तुमने पूछा’

Mon, 20 Jul 2026 11:32 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 20 Jul 2026 11:32 AM IST
सार

Priyanka-Nick: सिंगर-एक्टर निक जोनस एक बार फिर पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने के वक्त की एक खास तस्वीर शेयर की है। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
Nick Shares Photo From The Spot Where He Proposed Priyanka 8 Years Ago
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने स्पेन में अपनी छुट्टियों की एक प्यारी सी झलक शेयर की है। उन्होंने पत्नी प्रियंका चोपड़ा का खास तरीके से 44वां जन्मदिन मनाया है। साथ ही उन्होंने एक सरप्राइज भी फैंस के साथ शेयर किया। 

विज्ञापन

8 साल पहले उसने हां कहा था
रविवार रात निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रपोजल नाइट की एक प्यारी सी थ्रोबैक सेल्फी पोस्ट की। इस तस्वीर में निक कैमरे की तरफ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, वहीं प्रियंका अपने हाथ से चेहरा थोड़ा छिपाते हुए अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाती दिख रही हैं।

विज्ञापन

इस फोटो के साथ निक ने लिखा, ‘8 साल पहले उसने हां कहा था,’ और साथ में रिंग का इमोजी भी लगाया।

निक के इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने जवाब दिया, ‘बहुत खुश हूं कि तुमने पूछा।’

2018 में निक ने किया था प्रियंका को प्रपोज
जानकारी के लिए बता दें कि निक ने 19 जुलाई 2018 को लंदन में प्रियंका को प्रपोज किया था। इसके लिए उन्होंने एक पूरी स्टोर बंद करवाकर उनके लिए परफेक्ट रिंग चुनी थी।

इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और दिसंबर 2018 में जोधपुर में धूमधाम से शादी की। उनकी शादी कई दिनों तक चली, जिसमें क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से समारोह हुआ।

जनवरी 2022 में इस कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।

Nick Shares Photo From The Spot Where He Proposed Priyanka 8 Years Ago
प्रियंका चोपड़ा-मालती और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

निक और प्रियंका का रिश्ता 
हाल ही में प्रियंका ने ‘द जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट’ में अपने रिश्ते की एक प्यारी झलक भी दिखाई। उन्होंने बताया कि निक के साथ रहते हुए वह बिल्कुल बेफिक्र हो जाती हैं और उन्हें सब संभालने देती हैं।

प्रियंका प्यार से निक को ‘बाबू’ बुलाती हैं और उन्हें अपना सबसे सुरक्षित एहसास (safe space) मानती हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसमें वह महेश बाबू के साथ मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra: निक जोनस ने कैसे मनाया पत्नी प्रियंका चोपड़ा का 44वां जन्मदिन? स्पेन से दिखाई शानदार झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed