फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   NFAI acquire 162 films including 6 hours documentary of mahatma gandhi

NFAI को मिला 162 फिल्मों का खजाना, महात्मा गांधी पर बनी 6 घंटे की डॉक्यूमेंट्री भी शामिल

Thu, 14 Sep 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Thu, 14 Sep 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
NFAI acquire 162 films including 6 hours documentary of mahatma gandhi
महात्मा गांधी
नेशनल फिल्म आर्काइव्स ऑफ इंडिया (एनएफएआई), पुणे के हाथ एक बड़ा खजाना लगा है, ये खजाना है 162 फिल्मों का है। खास बात ये है कि इन 162 फिल्मों में विट्ठल भाई झवेरी की महात्मा गांधी पर बनाई गई 6 घंटे की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'महात्मा' भी शामिल है।  
विज्ञापन


विट्ठल भाई महात्मा गांधी के सहयोगी होने के साथ-साथ एक फोटोग्राफर और फिल्ममेकर भी रहे हैं इसलिए 6 घंटे की 'महात्मा' डॉक्यूमेंट्री की ऑरिजिनल निगेटिव एक ऐसी अमूल्य धरोहर है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में लोगों को और जानकारी देगी। 
विज्ञापन


इसे डिजिटलाईज करने और हमेशा के लिए सुरक्षित रखने का जिम्मा उठाया है एनएफएआई ने। एनएफआई के लिए खास बात ये है कि कुल 162 में से 125 फिल्में ऑरिजिनल या फिर ड्यूप निगेटिव के फॉर्म (उस फॉर्मेट में नहीं जिसमें ये रिलीज हुईं) में मौजूद हैं। इनमें 44 फिल्में ब्लैक एंड व्हाइट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- कंगना रनौत के विवाद पर ये बोलीं अदिति राव हैदरी, आप भी जानें


आपको बता दें कि इस कलेक्शन में एनएफएआई को कुछ ऐसी फिल्में हाथ लगी हैं जिनके प्रिंट उनके पास भी नहीं थे। इनमें से एक तो माला सिन्हा की 1960 की नेपाली फिल्म 'मैती घर' भी है। 1976 की हिंदी फिल्म 'फासला', 1957 की 'अमर सिंह राठौर' और 1973 की मराठी फिल्म 'आले तूफान दरियाला' के प्रिंट मिले हैं जो अब तक एनएफएआई के पास नहीं था।

इसके साथ ही कलेक्शन में 1939 की इजरा मीर की फिल्म 'सितारा', मणी कौल की 1969 की फिल्म 'उसकी रोटी', केए अब्बास की 'सात हिंदुस्तानी' 1969, जो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म थी, दिलीप कुमार की 1960 की फिल्म 'कोहिनूर', नर्गिस और राज कपूर की 1952 की फिल्म 'अंबर', 1959 की फिल्म 'पृथ्वीराज चौहान' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed