फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Netflix Sacred Games Review Starring Saif Ali Khan And Nawazuddin Siddiqui

सेक्रेड गेम्स: आखिर क्यों हो रही है सैफ-नवाजुद्दीन के इस थ्रिलर की इतनी चर्चा, जानें 3 बड़ी बातें

Fri, 06 Jul 2018 04:45 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Netflix Sacred Games Review Starring Saif Ali Khan And Nawazuddin Siddiqui
भारत का पहला 'ओरिजनल सीरीज' रिलीज है सेक्रेड गेम्स

'सुनो ना, लाइफ बदलने वाला है तुम्हारा...'

विज्ञापन


जड़ से लेकर चोटी तक भ्रष्ट सिस्टम में सांसें ले रहे ईमानदार पुलिस अफसर सरताज सिंह के रेज्यूमे में एक ही उपलब्धि है- एक पाकेटमार को धर-दबोचना। उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा केस खुद चलकर उसके पास आता है। सपनों की नगरी मुंबई तबाह होने वाली है और उसे बचाने के लिए उसके पास सिर्फ 25 दिन हैं। सस्पेंस और थ्रिल से भले प्लॉट, मंझे हुए एक्टर्स और ऊपर से अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन का तड़का, सेक्रेड गेम्स जाहिर तौर पर वह वेब सीरीज नहीं है जिसे सोफे पर आराम से बैठकर और फास्ट फॉर्वर्ड करके देखा जाए।

190 देशों तक पहुंच चुके मशहूर स्ट्रीमिंग चैनल नेटफ्लिक्स पर पहली बार भारत का पहला 'ओरिजनल सीरीज' रिलीज किया गया है। खुशी इस बात की है कि इस सीरीज में वह तमाम सामग्री मौजूद है जो इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सके। रही सही कसर इसकी एडिटिंग और बैकग्राउंड स्कोर पूरी कर रही है। पहले ही एपिसोड में इसकी झलक दिख गई।

विज्ञापन

प्लॉट

वैसे तो दंगों से जूझ रही 90 के दशक वाली मुंबई पर कई फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और सीरीज बन चुकी हैं। मगर सैफ अली खान , नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे स्टारर सेक्रेड गेम्स सब पर भारी पड़ने का माद्दा रखती है।इस कहानी के तीन मुख्य पात्र हैं।पहला है सरताज सिंह (सैफ अली खान) जो मुंबई पुलिस में कार्यरत एक सिख पुलिसकर्मी है और जिसे मुंबई में होने वाले हमलों की लीड मिली है। दूसरा किरदार है गणेश एकनाथ गायटुंडे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) जिस पर 150 लोगों की कत्ल का आरोप है और वह पिछले 17 सालों से फरार है। उसी ने सरताज को धमाकों की धमकी दी है। वहीं, तीसरा किरदार है अंजलि माथुर (राधिका आप्टे) का जो गणेश और सरताज के बीच की कड़ी है और संभावित हमलों की जांच कर रही है। 

निर्देशन: कश्यप-मोटवानी फैक्टर

सेक्रेड गेम्स का निर्देशन अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर किया है। मोटवानी ने जहां सरताज सिंह का ट्रैक निर्देशित किया वहीं कश्यप ने प्रमुख तौर पर गायटुंडे के हिस्से को डायरेक्ट किया है। चुनौति इस बात की है कि गायटुंडे की मौत हो चुकी है और उसकी कहानी फ्लैशबैक में चल रही है।अनुराग कश्यप को जहां किरदारों का नकारात्मक पक्ष उजागर करने में महारत हासिल है, वहीं सस्पेंस बरकरार रखते हुए दर्शकों को बांधे रखने में मोटवानी को महारत हासिल है। इस जोड़ी ने सीरीज के साथ दोनों ही मामलो में न्याय किया है। 

विज्ञापन

लेखन

वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स नेटफ्लिक्स विक्रम चंद्रा की  928 पन्नों की इसी नाम से लिखी गई किताब पर आधारित है। हालाकिं, डिजिटल ऑडिएंस के लिए सीरीज की पटकथा को और भी कसा गया है। यह काम वरुण ग्रोवर, स्मिता सिंह और वसंत नाथ ने बखूबी किया है। शुरुआती एपिसोड्स में यह शो बोर नहीं करता। हालांकि, आठ एपिसोड वाले पहले सीजन की पटकथा पेचीदा है। इसे देखने के लिए सब्र की जरूरत पड़ सकती है। 

सेक्रेड गेम्स में नीरज काबी, पंकज त्रिपाठी, समीर कोचर समेत कई एक्टर्स नजर आएंगे। इसके ट्रेलर को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था-


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed