फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Marda: Balika Vadhu Actress Trolled for Sharing Pregnancy Myth Facts Video due to this Reason

Neha Marda: वीडियो पोस्ट कर नेहा मर्दा ने बताए प्रेग्नेंसी मिथ्स, यूजर्स बोले- पहले रिसर्च करके आओ

Thu, 08 Dec 2022 07:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 08 Dec 2022 07:01 PM IST
सार

नेहा मर्दा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रेग्नेंसी मिथ्स और फैक्टस को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन
Neha Marda: Balika Vadhu Actress Trolled for Sharing Pregnancy Myth Facts Video due to this Reason
नेहा मर्दा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी शो 'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री नेहा मर्दा जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी फोटोज-वीडियो शेयर कर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। हाल ही में नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह प्रेग्नेंसी मिथ्स पर बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने ऐसे पांच मिथ का जिक्र किया है। मगर, वीडियो में कही गईं नेहा की बात यूजर्स को पसंद आती नहीं दिख रहगी हैं। यूजर्स ने एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी के बारे में रिसर्च करने की सलाह दे डाली है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं... 

विज्ञापन

Urvashi Rautela: अपने भाई की शादी में दुल्हन सी सजीं उर्वशी रौतेला, पहना 35 लाख रुपये का लहंगा
विज्ञापन


नेहा मर्दा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रेग्नेंसी में मिथ्स और फैक्टस को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। पिंक कलर की ड्रेस पहने नेहा प्रेग्नेंसी मिथ्स के बारे में इशारा कर रही हैं। यह मिथ हैं- प्रेग्नेंसी में चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। प्रेग्नेंट महिला को दो लोगों (मां-बच्चे) का खाना खाना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान यात्रा करने से और शारीरिक कसरत से बचना चाहिए। सुबह के वक्त जी मिचलाना, बेचैनी होना या उल्टी होना आम बात है। सबसे आखिरी बात उन्होंने यह कही कि प्रेग्नेंसी में शारीरिक संबंध बनाने से बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है यह भी एक मिथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jeetendra: रियलिटी शो के मंच पर जितेंद्र हुए गुस्सा? कॉमेडियन भारती सिंह से कही यह बात

इसके साथ नेहा ने एक लंबा नोट लिखा है और इन सभी बातों को झूठ और गलत बताया है। एक्ट्रेस ने एक-एक पॉइंट करके अपनी बातें स्पष्ट की हैं। उनके मुताबिक कोई भी गर्भवती महिला चाय या कॉफी पी सकती है।ओवरईटिंग नहीं करनी चाहिए, इससे वजन बढ़ेगा और बच्चे को गैस की दिक्कत होगी। प्रेग्नेंट लेडी आराम से यात्रा कर सकती है और उसे एक्सरसाइज नहीं छोड़नी चाहिए। इसके अलावा सुबह उठते ही बेचैनी होना आम बात नहीं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)



नेहा मर्दा के इस वीडियो पर यूजर्स एक्ट्रेस के लुक की तो खूब तारीफ कर रहे हैं, मगर नेहा के बताए फैक्ट्स और मिथ्स पर वह उनकी खूब क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। लोगों को नेहा के यह सुझाव कतई पसंद नहीं आए हैं। यूजर्स एक्ट्रेस को तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने नेहा मर्दा को प्रेग्नेंसी के बारे में और अधिक रिसर्च करने की सलाह दी है तो कुछ यूजर्स ने डॉक्टर्स से परामर्श करने की। कुछ यूजर्स का कहना है कि सभी का बॉडी टाइप अलग-अलग होता है, इन सभी बातों का हर एक पर अलग-अलग असर होता है। बता दें कि नेहा मर्दा ने साल 2012 में बिजनेसमैन आयुष्मान से शादी की। नवंबर में नेहा ने फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की है। नेहा शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं।
Varun Dhawan: वरुण धवन की लोकप्रियता में लगे चार चांद, मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा अभिनेता का वैक्स स्टेच्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed