फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   neha kakkar new heart tuching song narzagi out now must watch

New Song: नेहा कक्कड़ का हार्टटचिंग सॉन्ग 'नाराजगी' हुआ रिलीज, फैंस लुटा रहे जमकर प्यार

Tue, 01 Mar 2022 03:14 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 01 Mar 2022 03:14 PM IST
सार

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ झनकार आवाज जहां लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती है। अब एक बार फिर से अपने नए सॉन्ग 'नाराजगी' लेकर हाजिर हो चुकी हैं। ये गाना फैंस को दिल को छू रहा है।

विज्ञापन
neha kakkar new heart tuching song narzagi out now must watch
नाराजगी सॉन्ग, नेहा कक्कड़ - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ झनकार आवाज जहां लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती है, तो वहीं उनकी आवाज सीधे लोगों के दिल को छू लेती है। अभी हाल ही में अपने गाने 'मुड़ मुड़ के न देख' में नेहा ने अपना रॉकिंग अंदाज दिखाया था। अब एक बार फिर से अपने नए 'नाराजगी' सॉन्ग को लेकर हाजिर हो चुकी हैं, लेकिन इसमें उनका अंदाज सूफियाना लग रहा है। इस गाने में एक्टर अक्षय ओबरॉय नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस गाने में टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष भी दिखाई दे रही हैं। ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है और उनके दिल को छू रहा है।

विज्ञापन

neha kakkar new heart tuching song narzagi out now must watch
नाराजगी सॉन्ग, नेहा कक्कड़ - फोटो : insta

फैंस को पसंद आ रहा 'नाराजगी' सॉन्ग-
नेहा कक्कड़ का नया गाना 'नाराजगी' एक हार्ट ब्रोकन सॉन्ग है, जो लोगों को दिल को छू रहा है। नेहा के इस नए सॉन्ग को जी म्यूजिक ओरिजिनल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाना सुनने के बाद कमेंट बॉक्स में कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। फैंस इस गाने पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। रेड कलर की रफल साड़ी में नेहा का लुक भी शानदार लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

neha kakkar new heart tuching song narzagi out now must watch
नाराजगी सॉन्ग, नेहा कक्कड़ - फोटो : insta

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल-
नेहा कक्कड़ के इस नए सॉन्ग 'नाराजगी' को सुनने के बाद फैंस काफी खुश हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,'वो एक इमोशन है और उसकी आवाज़ दुनिया से परे है !!! हम आपको प्यार करते हैं क्वीन'! इसी तरह से एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा, 'इस गाने के एक-एक शब्द को महसूस कर सकते हैं। तुम जादू हो नेहा !! यह गीत कल्पना से परे है आपने हमेशा की तरह इसे खूब सराहा'। रिलीज होते ही इस गाने को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है तो वहीं 20 हजार से भी ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed