फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Kakkar and Tony Kakkar new song Mud Mud Ke Na Dekh released watch now

Mud Mud ke Na Dekh: नेहा कक्कड़ का नया गाना 'मुड़ मुड़ के न देख' रिलीज, जैकलीन और मिशेल मोरोन के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Sat, 12 Feb 2022 05:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 05:51 PM IST
सार

नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के शानदार ट्रैक ने धूम मचा दी है तो वहीं जैकलीन ने इसमें ग्लैमर का तड़का लगाया है। नेहा के इस नए गाने में जैकलीन के अपोजिट '365 डेज' स्टार मिशेल मोरोन नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है।

विज्ञापन
Neha Kakkar and Tony Kakkar new song Mud Mud Ke Na Dekh released watch now
मुड़ मुड़ के न देख - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अपने टीजर से तहलका मचाने के बाद नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ का गाना 'मुड़ मुड़ के न देख' आज रिलीज हो गया। जहां नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के शानदार ट्रैक ने धूम मचा दी है तो वहीं जैकलीन ने इसमें ग्लैमर का तड़का लगाया है। नेहा के इस नए गाने में जैकलीन के अपोजिट '365 डेज' स्टार मिशेल मोरोन नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। मिशेल मोरोन एक इटालियन अभिनेता है। इस गाने से उन्होंने भारतीय इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा है। इस गाने को मिहिर गुलाटी ने निर्देशित किया है तो वहीं इस गाने को शक्ति मोहन ने कोरियोग्राफ किया है।

विज्ञापन

जबरदस्त डांस मूव्स से जैकलीन ने लगाया ग्लैमर का तड़का-
मुड़ मुड़ के न देख गाने में जैकलीन किलर डांस मूव्स करती आ रही हैं। उनका सिजलिंग अवतार फैंस के दिल लूट रहा है तो वहीं मिशेल के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस शानदार ट्रैक को नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने अपनी आवाज से सजाया है तो वहीं टोनी ने इसे कंपोज भी किया है। गाने में ग्लैमर और धूम के साथ एक्शन भी है क्योंकि मिशेल इसमें गैंग्स्टर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख से ज्यादा व्यूज-
मुड़ मुड़ के न देख गाने को देसी म्यूजिक फैक्टरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। तो वहीं नेहा कक्कड़, जैकलीन फर्नांडिस और टोनी कक्कड़ ने इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी शेयर किया है। रिलीज के कुछ ही समय में एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 83 हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं। फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे देखकर लग रहा है कि अगले कुछ दिनों में ये गाना खूब पॉपुलर होने वाला है और सबकी जुबान पर चढ़ने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed