Neha Dhupia: 19 साल पुराने घर को छोड़ते हुए भावुक हुईं नेहा धूपिया, पोस्ट कर लिखा - 'अलविदा कहना सबसे कठिन'
इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड सितारों के फ्लैट खरीदने की खबर जोरों पर हैं। एक तरफ जहां शहनाज ने नया घर लिया है, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपना 19 साल पुराना आशियाना छोड़ दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। वह अब अपनी अच्छी दोस्त सोहा अली खान की नई पड़ोसी बन गई हैं। उन्होंने अपने पुराने घर को अलविदा कह दिया है, जहां उन्होंने अपने जीवन के लगभग 19 साल बिताए। अपनी यादों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा और भावनात्मक नोट लिखा है।
नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी जगह से तस्वीरों की एक श्रृंखला पोस्ट की जहां पार्टियों की मेजबानी से लेकर अपनी गोद भराई का जश्न मनाने तक, अपने परिवार के साथ समय बिताने की कई तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने एक लंबा और भावनात्मक कैप्शन लिखा।
पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हां यह एक सच्ची कहानी है, एक जगह जिसे मैंने अपने जीवन के लगभग 19 साल तक घर कहा था। अलविदा कहना सबसे कठिन था। हर कमरा, हर तरफ, हर दीवार, हर नुक्कड़, हर कोने में बताने के लिए एक कहानी है। इस जगह को मैंने घर कहा, मुझे बड़े होते देखा, हंसते, रोते हुए इस घर ने देखा।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे अभी भी 23 साल की उम्र याद है, जैसे ही मैं इस छोटे से घर से चली गई , मुझे पता था कि मैं इसे हमेशा के लिए अपना कहूंगी और हम उस वादे पर टिके रहे। अब मैंने नया घर लिया है।
यह भी पढ़ें: 'आपका शब्द, आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है...,' टीना दत्ता ने ओपन लेकर लिख ट्रोल्स की लगाई क्लास