फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu Kapoor shares a selfie on social media having fun with her girls gang

Neetu Kapoor: दोस्तों के साथ चिल करती नजर आईं नीतू कपूर, मुस्कान से लूटा फैंस का दिल

Tue, 02 Aug 2022 01:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 Aug 2022 01:19 AM IST
सार


अभिनेत्री नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है। इसमें वह अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Neetu Kapoor shares a selfie on social media having fun with her girls gang
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री नीतू कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। नीतू कपूर अपनी लाइफ को शानदार तरीके से एंजॉय करना बखूबी जानती हैं। वह काफी फन लविंग हैं और अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आती हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह फैंस के साथ खुलकर अपनी खुशियां साझा करती हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

इंस्टा स्टोरी पर लगाई सेल्फी
नीतू कपूर जिंदादिली का दूसरा नाम है। वह सोशल मीडिया रील्स बनाती हैं। स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती हैं। इस बात को लेकर अक्सर वह ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं, मगर इस बात से नीतू कपूर को कोई फर्क नहीं पड़ता। वह वही करती हैं, जो उन्हें पसंद आता है। एक बार फिर नीतू कपूर ने एक सेल्फी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। इसमें वह अपनी सहेलियों के साथ मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखा शानदार कैप्शन
नीतू कपूर ने पोस्ट की गई सेल्फी के साथ शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'जस्ट सम यार दोस्त।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर के अलावा उनकी तीन और सहेलिया हैं। सेल्फी में नीतू कपूर का लुक काफी शानदार लग रहा है। वह अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

फिटनेस से करती हैं हैरान
बता दें कि नीतू कपूर जल्द ही दादी बनने वाली हैं। मगर इस उम्र में भी नीतू कपूर अपने लुक और स्टाइल से सभी को हैरान करती हैं। उनकी फिटनेस गजब की है। वह नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं। काम की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म 'जुगजुग जीयो' में नजर आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed