फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui on his career in Bollywood

नवाजुद्दीन का दर्द, 'मुझे पिटता देख कर बुरा मान जाती है वो'

Wed, 08 Jul 2015 08:54 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui on his career in Bollywood

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। लेकिन उनके निगेटिव रोल से उनकी बेटी बेहद खफा है। उनकी बेटी जब फिल्मों में अपने पिता को सलमान खान और वरुण धवन के हाथों पिटता देखती है, तो उसे बहुत बुरा लगता है। नवाजुद्दीन कहते हैं, 'मेरी बेटी पांच साल की है। फिल्मों में जो भी मुझे पीटता है वो उसे गालियां देती है, नाराज हो जाती है।'

विज्ञापन


एक वक्त ऐसा भी था जब नवाजुद्दीन एक ब्रेक के लिए तरस रहे थे। लेकिन आज उनके पास फिल्मों की कमी नहीं है। कामयाबी मिलने के बाद नवाजुद्दीन की जिन्दगी में क्या बदलाव आया है, इस पर नवाजुद्दीन कहते हैं, "पैसों का मोह तो न पहले था और न ही आज है।'
विज्ञापन


नवाज कहते हैं 'जो काम करता हूं उसी का मेहनताना मिल जाए, उससे बड़ी बात क्या हो सकती है मेरे लिए, मैं आज भी सूती शर्ट और मामूली जींस पहनता हूं, किसी ब्रांड पर ध्यान नहीं देता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वो कहते हैं, 'मैं आज भी अपने आपको वही मानता हूं जो पहले था। मेरा मानना है कि एक्टर के हाथ में हिट और फ्लॉप तो नहीं हैं लेकिन अच्छा काम करने की कोशिश करना हमारे हाथ में है।'

'जिन्हें जबान दे दी है, उन फिल्मों को पहले निभाना है'

Nawazuddin Siddiqui on his career in Bollywood

लगातार कई फिल्मों के प्रस्ताव आने से नवाजुद्दीन को कई बड़े निर्माता और निर्देशकों को 'ना' बोलना पड़ा है। यहां तक कि 'ना' बोलने के कारण कई लोग उनसे नाराज भी हो जाते हैं। नवाजुद्दीन कहते हैं कि, 'फिल्में ठुकराना मेरी औकात नहीं है और ना ही मैं ठुकराता हूं. पर कभी-कभी आपके बिजी शेड्यूल की वजह से आपको न चाहते हुए भी ना कहना पड़ता है।


नवाज कहते हैं 'क्योंकि मेरी पहले की कुछ फिल्में हैं जिनके लिए मैंने हामी भरी है। पहले जिन्हें जबान दे दी है, उन फिल्मों को पहले निभाना है और इसीलिए दूसरी फिल्मों को ना कहना पड़ता है।'

नवाजुद्दीन को नकारात्मक किरदार बार-बार निभाने से खलनायक वाली छवि से कोई दिक्कत तो नहीं। इस पर नवाजुद्दीन कहते हैं, 'नेटेगिव रोल बार बार मिलने का मुझे जरा भी डर नहीं हैं क्योंकि आज मुझे हर तरह के किरदार निभाने का मौका मिल रहा है।'

नवाज कहते हैं, 'कोई भी किरदार किसी दूसरी फिल्मों से जरा भी मिलता जुलता नहीं दिखेगा। इसलिए मुझे खलनायक की भूमिका निभाने से टाइपकास्ट होने का डर नहीं हैं।'

'शोहरत संभालने का हुनर खान तिकड़ी से सीख रहा हूं'

Nawazuddin Siddiqui on his career in Bollywood

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए शोहरत मिलना और उसे संभालना बहुत मुश्किल है। वो कहते हैं, 'शोहरत मिलने में पूरे 15 साल लग गए और अब इस शोहरत को संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। ये हुनर मैं तीनों खान से सीख रहा हूं।'

नवाजुद्दीन कहते हैं 'क्योंकि तीनों खान ने अपनी इस कामयाबी और शोहरत को लंबे समय से उसी तरह बनाए रखा है जैसा वो चाहते थे। मैं जानता हूं कि ये इतना आसान नहीं है और अगर मैं खान के मुकाबले आधी शोहरत भी बना पाया तो वो मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी।'

निर्देशक कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में नवाजुद्दीन पाकिस्तानी पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं। सलमान और नवाजुद्दीन फिल्म 'किक' के बाद एक बार फिर साथ में दिखेंगे। 'बजरंगी भाईजान' ईद पर रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed