फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui Jogira Sara Ra Ra actor claims depression is urban concept No one have it in villages

Nawazuddin Siddiqui: 'गांव वालों के लिए एलियन जैसा है डिप्रेशन' बीमारी को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया शहरी

Sat, 20 May 2023 12:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 20 May 2023 12:01 PM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने डिप्रेशन के बारे में बात की है और बड़ा बयान दिया है। अभिनेता के अनुसार डिप्रेशन क्या बला है यह गांव में रहने वाले लोगों को नहीं पता है।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Jogira Sara Ra Ra  actor claims depression is urban concept No one have it in villages
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अपने अभिनय के लिए चर्चा में रहने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता इस समय अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में  नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने डिप्रेशन पर बात की है। अभिनेता ने इस बीमारी को लेकर बड़ी बात कहते हुए कहा कि डिप्रेशन एक शहरी कॉन्सेप्ट है, पैसे का प्रतिफल है और यह उन लोगों के लिए मौजूद नहीं है, जिनके पास विशेष अधिकार नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक छोटे से शहर बुढ़ाना में पैदा हुए अभिनेता का मानना है कि ग्रामीण लोगों में यह बीमारी नहीं है।

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui Jogira Sara Ra Ra  actor claims depression is urban concept No one have it in villages
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, नवाजुद्दीन ने कहा कि गांवों के लोगों के लिए डिप्रेशन एक एलियन जैसी चीज है। अभिनेता बोले, 'मैं एक ऐसी जगह से आया हूं जहां, अगर मैं अपने पिता को बताता कि मैं उदास महसूस कर रहा हूं, तो वह मुझे एक जोरदार थप्पड़ मार देते… डिप्रेशन वहां नहीं था, किसी को भी नहीं होता वहां डिप्रेशन, सब खुश हैं। गांव में सब खुश हैं। लेकिन मुझे शहर में आने के बाद एंग्जायटी, डिप्रेशन, बाइपोलर के बारे में पता लगा।' अभिनेता ने यह भी कहा, 'यह शहर में आके होती है, यहां पर हर आदमी अपने छोटे इमोशंस को भी बहुत ग्लोरिफाई करता है।'
Salman Khan: मुंबई के बांद्रा में 19 फ्लोर का होटल बनाएंगे सलमान खान! इन सुविधाओं से लैस होगी बिल्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui Jogira Sara Ra Ra  actor claims depression is urban concept No one have it in villages
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नवाजुद्दीन के अनुसार, आम, वंचित लोग अपने जीवन और परिस्थितियों का अधिकतम लाभ उठाते हैं, पैसे वालों से विपरीत, जो आमतौर पर ऐसी बीमारियों को अनुबंधित करते हैं। 'यदि आप किसी मजदूर से या फुटपाथ पर सो रहे किसी व्यक्ति से पूछें, की डिप्रेशन क्या है? जब बारिश होती है, तब भी वे नाचते हैं, उनको डिप्रेशन नहीं पता होता। जब आपके पास पैसे आ जाते हैं तो इस तरीके की बीमारियां आ जाती हैं।'

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui Jogira Sara Ra Ra  actor claims depression is urban concept No one have it in villages
जोगीरा सारा रा रा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन इस समय अपनी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में नेहा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 26 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। सुधीर मिश्रा की सामाजिक-राजनीतिक ड्रामा 'अफवाह' के बाद यह इस महीने उनकी दूसरी रिलीज होने वाली फिल्म होगी।
Urfi-Vivek: विवेक के 'कॉस्ट्यूम स्लेव्स' वाले कमेंट पर भड़की उर्फी जावेद, निर्देशक को पढ़ाया फैशन का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed