फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nawazddin siddique visited red light area lucknow for the shooting of babumoshai bandookbaaz

जब अचानक 'रेड लाइट एरिया' पहुंच गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Sun, 20 Aug 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sun, 20 Aug 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
nawazddin siddique visited red light area lucknow for the shooting of babumoshai bandookbaaz
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' के प्रमोशन के लिए काफी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वो एक बाबू नाम के शूटर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन


इसी फिल्म की शूटिंग के लिए वो लखनऊ के रेड लाइट एरिया में गए थे। फिल्म में इस सीन को शूट करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिल्म मेकर्स ने बताया है कि लोकेशन को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी। 
विज्ञापन


पढ़ें- नवाज को मिली राहत, 48 नहीं 8 कट के साथ रिलीज होगी 'बाबूमोशाय बंदूकबाज'
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में इसे लखनऊ के रेड लाइट एरिया में शूट किया गया। यहां पर शूटिंग के लिए मेकर्स मे इजाजत ली और वहां के लोगों की मदद से सीन को शूट किया। मेकर्स ने बताया कि वहां का पूरा एरिया बच्चों और महिलाओं से पटा हुआ था। 


मेकर्स ने उन लोगों से शूटिंग में शामिल होने की दरख्वास्त की जिससे सीन में रियल टच आ सके। इस किरदार को निभाने के लिए न सिर्फ उन्होंने बंदूक चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग ली बल्कि जेम्स बॉन्ड की कई फिल्में भी देखीं। 

पढ़ें- नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'बाबुमोशाय बंदूकबाज' का ट्रेलर रिलीज

फिल्म की कहानी नवाज के दोस्तों, दुश्मनों, उनके प्यार और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को कुशन नंदी ने डायरेक्ट किया है। किरन श्याम श्रॉफ और अश्मिथ कुंदर ने इसे प्रोड्यूस किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed