फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Navya Naveli Nanda speaks on sexism in her family

Navya Naveli Nanda: अमिताभ की नातिन ने घर में होने वाले भेदभाव पर की थी बात, कहा 'घर के काम मुझे ...'

Fri, 25 Feb 2022 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 25 Feb 2022 01:50 PM IST
विज्ञापन
Navya Naveli Nanda speaks on sexism in her family
नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा - फोटो : social media

बच्चन परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री के नामी परिवारों में से एक है। इनकी हर छोटी-बड़ी बात या बयान एक सेंसेशन बन जाता है। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया के सामने आकर बड़ा खुलासा किया है। यह सदस्य और कोई नहीं उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा हैं। एक इंटरव्यू में नव्या ने अपने परिवार में होते भेदभाव के बारे खुलकर बात की थी और बताया था कि कैसे उनके और उनके भाई के बीच में कैसे भेदभाव किया जाता है। इस खुलासे के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि स्टार किड्स भी किसी नॉर्मल बच्चे की तरह ही यह सब झेलते हैं। 

विज्ञापन

 

Navya Naveli Nanda speaks on sexism in her family
नव्या नवेली नंदा - फोटो : social media

नव्या का खुलासा
नव्या नवेली नंदा की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। नव्या ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था कि कैसे उनके भाई अगस्त्य नंदा से घर में होने वाले कामकाज में मदद की अपेक्षा नहीं रखी जाती है। उन्होंने कहा, "हमारे घर पर भी मैंने भेदभाव देखा है। जब हमारे घर पर कोई मेहमान आता है, मम्मा सिर्फ मुझे ही कहती हैं कि जाओ ये लेकर आओ या ये करो। ये सब काम मेरा भाई भी कर सकता है लेकिन उसको कोई कुछ नहीं कहता।" 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Navya Naveli Nanda speaks on sexism in her family
नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा - फोटो : social media

सिर्फ महिलाएं क्यों निभाएं ये जिम्मेदारी 
नव्या ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,"मुझे लगता है ऐसे घरों में जहां सब संयुक्त परिवार में रहते हैं उन घरों में घर की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं को दी जाती है। इन बातों का ख्याल जैसे घर को कैसे चलाना है, या मेहमान की सेवा कैसे करनी है, चीजों की देखभाल की जिम्मेदारी केवल घर की बेटी या बहू को ही क्यों दी जाती है। घर के बेटों को तो यह जिम्मेदारियां निभाते मैंने कभी नहीं देखा। यह भेदभाव हम महिलाओं को अहसास दिलाता है कि घर संभालना केवल हमारी जिम्मेदारी है।"  

विज्ञापन

Navya Naveli Nanda speaks on sexism in her family
नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा - फोटो : social media

एनजीओ चलाती हैं नव्या
बच्चन परिवार की नातिन फैशन क्वीन होने के साथ-साथ एक एनजीओ भी चलाती हैं। उनके प्रोजेक्ट का नाम 'नवेली' है। यह एनजीओ महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का अवसर भी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed