फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nausikhiye starring Abhimanyu Dassani Amol Parashar and Shreya Dhanwanthary will be directed by Santosh Singh

Nausikhiye: अभिमन्यु दसानी की 'नौसिखिए' को मिला संतोष सिंह का साथ, संभालेंगे निर्देशन की कमान

Tue, 29 Nov 2022 09:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 29 Nov 2022 09:05 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'नौसिखिए' एक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी पर आधारित होगी, जो गलती से एक दुल्हन को चुरा लेते हैं।

विज्ञापन
Nausikhiye starring Abhimanyu Dassani Amol Parashar and Shreya Dhanwanthary will be directed by Santosh Singh
Nausikhiye - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अभिमन्यु दसानी, अमोल पाराशर और श्रेया धनव की आगामी फिल्म ‘नौसिखिए’ चर्चा में है। अब इस फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह करने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा लायंसगेट इंडिया स्टूडियोज के सहयोग से किया जाएगा। इससे पहले, लायंसगेट इंडिया स्टूडियो ने नीतू कपूर, सनी कौशल और श्रद्धा श्रीनाथ अभिनीत 'लेटर्स टू मिस्टर खन्ना' का एलान किया था।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक 'नौसिखिए' एक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी पर आधारित होगी, जो गलती से एक दुल्हन को चुरा लेते हैं। चिराग गर्ग और अविनाश द्विवेदी ने इस फिल्म को लिखा है। लायंसगेट इंडिया स्टूडियोज बैक-टू-बैक फिल्मों का एलान कर रहा है। इस कड़ी में '‘नौसिखिए' भी एक है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन

Photos Of The Day: रुबीना का गॉर्जियस लुक और गाउन में ग्लैमरस लगीं तजस्वी प्रकाश, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर अभिमन्यु दसानी काफी उत्साहित हैं। बता दें कि 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' और 'मर्द को दर्द नहीं होता' में अपने काम के लिए जाने जाने वाले अभिनेता अभिमन्यु दासानी फिल्म 'नौसिखिए' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। हाल ही में शूटिंग को लेकर अभिमन्यु ने कहा, 'मैं उस धमाके का इंतजार कर रहा हूं, जिसकी मैं शूटिंग करने जा रहा हूं। 
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा-पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो वायरल? हैरान यूजर्स पूछ रहे सवाल

अभिमन्यु के अलावा अभिनेता अमोल पराशर की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। उनका कहना है कि इस फिल्म का आइडिया सुनते ही उन्होंने इसके लिए हां कर दी थी। उनका कहना है, 'जब मुझे स्क्रिप्ट सुनाई गई, तो मैंने तुरंत हां कह दी। एक अभिनेता और दर्शक के रूप में कॉमेडी मेरा फेवरेट जोनर है। मैं इस फिल्म को लेकर बेहद उत्सुक हूं। फिल्म में काम करने को लेकर अभिनेत्री श्रेया धनवंतरी का कहना है, 'यह फिल्म घर वापसी की तरह है। एलिप्सिस के साथ यह मेरी तीसरी फिल्म है। मैं बेहद खुश हूं।'
Filmy Wrap: जॉर्जिया-अरबाज के ब्रेकअप की अटकलें और कश्मीर फाइल्स पर बवाल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed