फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nana patekar co star anil kapoor speaks over metoo

#MeToo पर खुलकर बोले अनिल कपूर- 'जो हो रहा है बहुत बढ़िया हो रहा है'

Thu, 11 Oct 2018 05:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
nana patekar co star anil kapoor speaks over metoo
Anil kapoor

इस वक्त बॉलीवुड पर देश और दुनिया की जनता का सबसे ज्यादा ध्यान है। इसलिए नहीं कि अब अगली फिल्म कौन-सी रिलीज होगी बल्कि इसलिए कि अब कौन एक्टर #MeToo के जाल में फंसा है। बता दें कि पूरा बॉलीवुड #MeToo मूवमेंट के जरिए सकते में आ गया है कब किसपर आरोप मढ़ दिया जाए कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन ऐसे में #MeToo को लेकर एक्टर अनिल कपूर का बयान आया है जिसमें वह इस मुहिम की तारीफ कर रहे हैं....

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई ने जब अनिल कपूर से #MeToo को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'मेरे घर में तीन महिलाए हैं और वे सभी आत्मनिर्भर हैं, मैं उन सबकी बातें सुनता हूं और मुझे लगता है कि पूरे देश को महिलाओं को सुनना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से मानता रहा हूं कि लड़कियां हर मामले में सुपीरियर होती हैं। उन्हें एक बार जरूर सुनना चाहिए, हमें यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि महिला क्या कहना चाहती है।  उन्होंने एकबार फिर से #MeToo अभियान की तारीफ की और कहा जो भी हो रहा है बहुत ही जबरदस्त हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अनिल कपूर को यौन शोषण के आरोप में फंसे एक्टर नाना पाटेकर के साथ सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' के दोनों पार्ट में साथ देखा गया था। दोनों की कॉमेडी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। लेकिन आपको यह भी बता दें कि अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने #MeToo को लेकर तनुश्री दत्ता और कंगना को घेर इस मुहिम पर निशाना साधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed