फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   My Bomma I miss your energy Sukesh Chandrashekhar showered love on Jacqueline by writing a letter

Jacqueline Fernandez: जैकलीन के नाम सुकेश की इश्क वाली एक और चिट्ठी, लिखा- मेरी बोम्मा, मैं तुम्हारी एनर्जी...

Sat, 25 Mar 2023 02:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 25 Mar 2023 02:40 PM IST
सार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज के नाम रोमांटिक खत लिखा है। इसमें 'लव यू' से लेकर 'बेबी' जैसे शब्द भी शामिल हैं।

विज्ञापन
My Bomma I miss your energy Sukesh Chandrashekhar showered love on Jacqueline by writing a letter
जैकलीन फर्नांडिस-सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के ठगी के मामले में सलाखों के पीछे है। अबतक ठग का नाम मनोरंजन जगत की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है, लेकिन इसमें मुख्य नाम जैकलीन फर्नांडीज का है। सुकेश संग जैकलीन की कुछ करीबी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिसके बाद एक्ट्रेस ने बकायदा बयान जारी कर उसे ना फैलाए जाने की अपील की। वहीं, अब सुकेश को जेल में भी जैकलीन फर्नांडीज की याद सता रही है। दिन-रात जैकलीन के ख्यालों में डूबे चंद्रशेखर ने जैकलीन के नाम रोमांटिक खत लिखा है। 

विज्ञापन


सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के नाम लिखे खत में 'बेबी' और 'लव यू' जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। अपने जन्मदिन के अवसर पर सुकेश ने जैकलीन को खत लिखकर कहा है, 'माई बेबी जैकलीन, मेरी बोम्मा, अपने जन्मदिन के अवसर पर मैंने तुम्हे बहुत ज्यादा मिस किया। अपने आसपास मैं तुम्हारी एनर्जी को मिस कर रहा है। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है लेकिन मैं जानता हूं कि तुम्हारा प्यार मेरे लिए खत्म होने वाला नहीं है। मैं जानता हूं तुम्हारे खूबसूरत दिल में क्या है। मुझे किसी साक्ष्य की जरूरत नहीं, मेरे लिए इतना ही काफी है बेबी।'
विज्ञापन


सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए आगे लिखा, 'लेकिन मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि मेरी बोट्टा बोम्मा मैं तुम्हें बहुत याद कर रहा है और तुम जानती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं। मेरे जीवन में तुम्हारा होना और तुम्हारा प्यार मेरे लिए बेस्ट गिफ्ट है। लव यू माई बेबी, अपना दिल मुझे देने के लिए धन्यवाद। मैं अपने समर्थकों और परिवार को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरे जन्मदिन पर मुझे बधाई दी। मुझे सैकड़ों बधाई देने वाले खत मिले। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। धन्यवाद, रिगार्ड्स सुकेश चंद्रशेखर।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि सुकेश चंद्रशेखर ने होली के अवसर पर भी जैकलीन के नाम खास खत लिखा था। सुकेश के होली वाले लेटर के मुताबिक, 'माई बेबी, हमेशा मुस्कुराती रहो, तुम जानती हो कि तुम मेरे लिए हो और कितनी अहम हो। लव यू माय प्रिंसेज, मिस यू, माई बी, माई बोम्मा, माई लव।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed