Lalit Pandit-Sameer: इंडोनेशियन डेलीगेशन ने ऐसा क्या किया? सम्मानित महसूस करने लगे ललित पंडित-गीतकार समीर
बॉलीवुड की फिल्में, गाने देश ही नहीं दुनिया भर में मशहूर हैं। हाल ही में गणतंत्र दिवस समारोह से जुडे़ आयोजन भोज में मुख्य अतिथि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सामने इंडोनेशियन डेलीगेशन ने गीतकार समीर और संगीतकार ललित की एक फिल्म का हिट गाना गाया। यह जानकर समीर और ललित पंडित दोनों खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर मुख्य अतिथि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक भोज का आयोजन किया था। इसी आयोजन में इंडोनेशियाई डेलीगेशन ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के सामने जतिन-ललित पंडित का कंपोज किया गया और समीर का लिखा गाना ‘कुछ कुछ होता है’ गाया। यह गाना शाहरुख, काजोल, रानी मुखर्जी की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है (1998)’ का है। इंडोनेशियाई डेलीगेशन द्वारा गाया यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
संगीतकार ललित को हुआ गर्व महसूस
जब जतिन-ललित की जोड़ी के संगीतकार ललित पंडित और गीतकार समीर को पता चला कि इंडोनेशियाई डेलीगेशन ने उनका बनाया गाना गणतंत्र दिवस के खास आयोजन में गाया है तो वह काफी खुश हुए। संगीतकार ललित पंडित पीटीआई को कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि जब संगीत दिल से निकलता है, तो यह लोगों के दिल तक पहुंचता है। 26 साल हो गए हैं, ‘कुछ कुछ होता है’ सॉन्ग आज भी लोगों को पसंद है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के सामने इंडोनेशियाई प्रतिनिधियों ने 'कुछ कुछ होता है' गाना गया है, यह हमारे लिए बड़े ही सम्मान की बात है। यह सब देखकर लगा कि सच में संगीत की कोई भाषा नहीं होती।’
गीतकार समीर ने गाने से जुड़ी पुरानी यादें साझा की
गीतकार समीर को तो लगता है कि जैसे कल ही की बात हो जब फिल्म निर्माता करण जौहर ने उन्हें अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए गाने लिखने के लिए कॉन्टैक्ट किया था। पीटीआई से की गई बातचीत में वह कहते हैं, ‘26 साल हो गए हैं और लोग अभी भी इस गाने को पसंद करते हैं। वे अभी भी इस गाने को गा रहे हैं। यह मेरे लिए सबसे रोमांचक पल है। जब मैंने सुना कि इंडोनेशियाई डेलीगेशन ने गणतंत्र दिवस के खास आयोजन पर मेरा गाना गाया, तो मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ। यह बात हमारे लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं है। यह फिल्म मेरे करियर के लिए भी एक मील का पत्थर साबि हुई है। मैं बहुत खुश हूं।'
इंडोनेशिया में हिट फिल्म कुछ कुछ होता है
शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ अपने म्यूजिक, स्टोरी लाइन के कारण इंडोनेशिया में काफी पॉपुलर है। जब यह फिल्म वहां रिलीज हुई थी तो हिट साबित हुई। संगीतकार ललित ही बताते हैं कि 2000 के दशक में जब वे इंडोनेशिया की राजधानी गए थे, तब उन्होंने बाली हवाई अड्डे पर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का लोकेल वर्जन सुना था।’ इस फेमस गाने को हिंदी में उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया था।