Drugs Case: ड्रग्स केस से मुक्ति पाने के लिए धमेचा ने किया कोर्ट का रुख, आर्यन खान के साथ समानता की अपील की
2021 के ड्रग्स-ऑन-क्रूज प्रकरण के आरोपियों में से एक फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा ने मंगलवार को यहां एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया और मामले से मुक्ति पाने की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2021 के ड्रग्स-ऑन-क्रूज प्रकरण के आरोपियों में से एक फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा ने मंगलवार को यहां एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया और मामले से मुक्ति पाने की मांग की। उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ समानता की गुहार लगाई, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बाद में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने क्लीन चिट दे दी।
धमेचा को आर्यन खान और अन्य के साथ एनसीबी ने 2021 में अक्टूबर के पहले सप्ताह में ड्रग्स रखने, उपभोग करने और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को धमेचा ने अपने वकील काशिफ अली खान देशमुख के माध्यम से एक विशेष अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर कर मामले से आरोप मुक्त करने की मांग की। आवेदन में धमेचा ने दावा किया कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है।एनसीबी के अनुसार धमेचा के सामान से वर्जित पदार्थ वाला एक पैकेट बरामद किया गया था।
धमेचा ने अपनी याचिका में कहा कि जब वह गोवा जाने वाले क्रूज पर सवार हुई तो वहां सुरक्षा जांच और स्क्रीनिंग की गई, जिसमें उसके पास से कोई आपत्तिजनक पदार्थ नहीं मिला। उसने आर्यन खान के साथ समानता की गुहार लगाई, जिसे एनसीबी ने क्लीन चिट दे दी थी।
आर्यन खान के पास से 0.6 ग्राम चरस की बरामदगी की गई थी, खान को एनसीबी ने अपनी चार्जशीट क्लीन चिट दे दी थी। उम्मीद है कि अदालत समय आने पर धमेचा की याचिका पर सुनवाई करेगी। बता दें कि हाई-प्रोफाइल मामला मुंबई के इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर एनसीबी के छापे से उपजा था, जब उसने गोवा जाने वाले जहाज से ड्रग्स जब्त करने का दावा किया था। केंद्रीय एजेंसी ने शुरू में इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया था।
यह भी पढ़ें: इस तारीख को ओटीटी पर आ रही जैसन स्टैथम की मूवी, गाय रिची की एक्शन थ्रिलर का खत्म हुआ इंतजार