फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai sessions court rejects anticipatory bail application of Gehana Vasisth in Pornography case

Pornography Case: गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस

Thu, 12 Aug 2021 02:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 12 Aug 2021 02:08 PM IST
सार

गहना वशिष्ठ पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई की एक सत्र अदालत ने गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

विज्ञापन
Mumbai sessions court rejects anticipatory bail application of Gehana Vasisth in Pornography case
गहना वशिष्ठ, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई की एक सत्र अदालत ने गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। उनके खिलाफ मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस को अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की कंपनी के 3 से 4 प्रोड्यूसर्स और गहना वशिष्ठ के खिलाफ एक मॉडल ने FIR दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


गिरफ्तारी के डर से की थी अग्रिम जमानत की अर्जी
गहना वशिष्ठ ने उनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत की अर्जी डाली थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें, 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Mumbai sessions court rejects anticipatory bail application of Gehana Vasisth in Pornography case
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिमरी गांव में हुआ है। गहना को शुरू से ही अभिनय और मॉडलिंग में रुचि थी। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना अभी तक 70 से अधिक विज्ञापन कर चुकी हैं और पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।गहना वशिष्ठ की गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं। गहना का इंस्टाग्राम देखें तो यहां उन्होंने अपने फैंस के लिए काफी कंटेट शेयर किया हुआ है। राज कुंद्रा का मामला सामने आने के बाद गहना भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed