फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai Police Registered a Sexual Harrasment Case against Film Producer Vibhu Agarwal

फिल्म निर्माता की बढ़ीं मुश्किलें: विभु अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज, महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Fri, 06 Aug 2021 08:13 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 06 Aug 2021 08:13 AM IST
सार

  • फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज किया है।
  • पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत यह केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Mumbai Police Registered a Sexual Harrasment Case against Film Producer Vibhu Agarwal
विभु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल इन दिनों मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मुंबई पुलिस ने विभु अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। विभु पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है और पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत यह केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विभु के अलावा कंपनी की कंट्री हेड अंजली रैना पर भी केस दर्ज किया गया है।   

विज्ञापन

उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से विभु की अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी एडल्ट कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती है। 2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म ‘बात बन गई’ प्रोड्यूस की थी। 2018 में उन्होंने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और गुजराती भाषा में भी कार्यक्रम स्ट्रीम होते हैं। 

विज्ञापन


इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है, ‘पुलिस ने फिल्म निर्माण कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई में आईपीसी की धारा 354 के तहत एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी मामला दर्ज किया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed