Kanwaljit Singh: एयर इंडिया की फ्लाइट से कोलंबो रवाना हुए कंवलजीत, तंज कसते हुए बोले- 'वसीयत बना दी है'
Kanwaljit Singh Took a Dig at Air India: अभिनेता कंवलजीत सिंह ने हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट से कोंलबो के लिए यात्रा की है। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपनी वसीयत बना ली है।
विस्तार
अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश के झकझोर कर रख दिया है। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई थी। इस दुखद हादसे में सवार सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा, बाकी 260 लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद पहली बार हाल ही में एक्टर कंवलजीत सिंह एयर इंडिया की फ्लाइट से कोलंबो के लिए रवाना हुए। इस दौरान वे इतने डरे हुए थे कि वसीयत ही बनवा ली।
एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठने में डरे कंवलजीत सिंह
इस हादसे के बाद कई फिल्मी हस्तियों ने एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा की हैं। अभिनेता कंवलजीत सिंह ने भी कोलंबो की यात्रा की। मगर, फ्लाइट में बैठने से पहले वे थोड़े डरे नजर आए। उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एयरपोर्ट के लाउंज में बैठे नजर आ रहे हैं।
यूजर्स ने दी सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं
कंवलजीत सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे कहते दिख रहे हैं, 'कोलंबो के लिए रवानगी। विल बना ली है। एयर इंडिया से उड़ान भर रहा हूं'। उनके इस पोस्ट पर नेटजिन्स ने कमेंट किए हैं। साथ ही उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी यात्रा सुरक्षित और शुभ हो'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'ईश्वर रक्षा करें'। कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में पूछ रहे हैं, 'हमारे नाम कुछ छोड़ा या नहीं'।
Maalik: राजकुमार राव की मालिक का टाइटल सॉन्ग सुनकर यूजर्स को याद आई शाहिद कपूर की विवाह, जानिए क्या है वजह ?
कुछ यूजर्स बोले- 'हादसे कहीं भी हो सकते हैं'
कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'हादसे कहीं भी घट सकते हैं। बड़ी-बड़ी एयलाइंस की फ्लाइट भी क्रैश हुई हैं। आपका ऐसा कहना ठीक नहीं है'। कुछ नेटिजन्स उन्हें कोलंबो में एंजॉय करने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि एक्टर कंवलजीत सिंह को बीते दिनों फिल्म 'मिसेज' में देखा गया। उन्होंने फिल्म में सान्या मल्होत्रा के ससुर का किरदार अदा किया।