फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Money Laundering: Jacqueline Fernandez appeared before the ED second day interrogated in the money laundering case of 200 crores

Money Laundering: लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने पेश हुईं जैकलीन, मनी लॉड्रिंग मामले में हुई पूछताछ

Thu, 09 Dec 2021 07:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 09 Dec 2021 07:44 PM IST
सार

इससे पहले अभिनेत्री से बुधवार को भी एजेंसी ऑफिस में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की और मामले में कई सत्रों में उनका बयान भी दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
Money Laundering: Jacqueline Fernandez appeared before the ED second day interrogated in the money laundering case of 200 crores
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर और अन्य से जुड़े मनी लॉड्रिंग जांच मामले में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं। इससे पहले 36 वर्षीय अभिनेत्री से बुधवार को भी एजेंसी ऑफिस में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की और मामले में कई सत्रों में उनका बयान भी दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एजेंसी ने इसी सिलसिले में गुरुवार को भी अभिनेत्री से पूछताछ की। जैकलीन से इस मामले में करीब 2 बार प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ की गई। इस दौरान उनका चंद्रशेखर से भी सामना हुआ। दरअसल, एजेंसी को आशंका है कि चंद्रशेखर द्वारा हाईप्रोफाइल लोगों से वसूले पैसे के मामले में अभिनेत्री लाभार्थी है।

विज्ञापन

Money Laundering: Jacqueline Fernandez appeared before the ED second day interrogated in the money laundering case of 200 crores
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram

इसी क्रम में एजेंसी ने बुधवार को जैकलीन के एक सहयोगी से भी पूछताछ की थी। इससे पहले मामले में अभिनेत्री के प्रवक्ता ने कहा था कि वह गवाह के तौर पर एजेंसी के सामने गवाही दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जैकलीन फर्नांडिस को ईडी ने गवाही देने के लिए गवाह के तौर पर बुलाया है। इस क्रम में वह विधिवत अपने बयान दर्ज करा रही हैं और भविष्य में भी जांच में एजेंसी के साथ पूरी तरह सहयोग करेंगी।

Money Laundering: Jacqueline Fernandez appeared before the ED second day interrogated in the money laundering case of 200 crores
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

इससे पहले 5 दिसंबर को ईडी ने जैकलीन को मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोक दिया था। दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री का नाम आने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। एक्ट्रेस अपनी शूटिंग के लिए विदेश जा रही थी। एजेंसी ने इससे पहले श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री से चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ 200 करोड़ रुपए से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई सत्रों में पूछताछ की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed