फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Modi ji ki Beti Motion poster Film will release on 14 october

Modi Ji Ki Beti: 'मोदी जी की बेटी' का मोशन पोस्टर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Wed, 24 Aug 2022 06:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Aug 2022 06:02 PM IST
सार

फिल्म का ऑफिशियल मोशन पोस्टर एडी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'न देखी न सुनी यह घटना कैसे घटी? बताने आ रही हैं मोदी जी की बेटी।'

विज्ञापन
Modi ji ki Beti Motion poster Film will release on 14 october
मोदी जी की बेटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी फिल्म 'मोदी जी की बेटी' का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म का मोशन पोस्टर देखने में काफी अच्छा है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद लोगों को उम्मीद है फिल्म की कहानी भी जरूर दमदार होगी। मोशन पोस्टर के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। 

विज्ञापन

'मोदी जी की बेटी' में पित्तोबाश त्रिपाठी, अवनि मोदी और विक्रम कोच्चर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्दशन एडी सिंह ने किया है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक लड़की बुर्के में खड़ी है और उसके सामने कई मीडिया हाउस के माइक हैं। 

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Eddy Singh (@eddy_p_singh)

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का यह ऑफिशियल मोशन पोस्टर खुद एडी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'न देखी न सुनी यह घटना कैसे घटी? बताने आ रही हैं मोदी जी की बेटी।' इस पोस्ट पर अब लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है।

एक यूजर ने मोशन पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इस फिल्म के लिए शुभकामनाए सर'। इसके अलावा ज्यादातर लोग इस पोस्ट पर हाथ जोड़ने वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म को 14 अक्तूबर को रिलीज करने की तैयारी है। इससे पहले फिल्म को 16 दिसंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन अब यह अपने तय समय से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed