फवाद के चलते मुश्किल में फंसे करण जौहर, फिल्म पर भी खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन पहले जी ग्रुप के मुखिया सुभाष चंद्रा ने जी जिंदगी से पाकिस्तानी शो बंद करने का ऐलान किया। राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का फरमान जारी किया था। वह मियाद अब खत्म हो चुकी है और मनसे कार्यकर्ता अपने कहे को अमलीजामा पहनाने लगे हैं। उन्होंने कुछ देर पहले करण जौहर के अंधेरी इलाके वाले ऑफिस के सामने धरना-प्रदर्शन किया। उनके लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वह इसलिए कि इस दिवाली पर करण जौहर की आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान हैं। मनसे कार्यकर्ताओं की मांग है कि फवाद खान भारत छोड़ें, अन्यथा वे फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। आज उन्होंने अपने विरोध की एक झलक दिखलाई। हालांकि अंबोली पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया। उन पर आईपीसी की धारा 69 और 68 लगाई है।
मुश्किल में करण जौहर, मनसे कार्यकर्ताओं ने ऑफिस के बाहर किया धरना-प्रदर्शन
फवाद खान चले गए पाकिस्तान
इस बीच सूत्रों ने खबर दी है कि फवाद खान चुपके से पाकिस्तान चले गए हैं। वे अब फिल्म की प्रमोशन में मौजूद नहीं रहेंगे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी मौजूदगी के चलते फिल्म को कोई नुकसान हो। ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर, ऐश्वर्या और अनुष्का के साथ-साथ उनका भी अहम रोल है। करण जौहर के साथ उनका पुराना नाता है। इससे पहले वे धर्मा प्रोडक्शंस की ही कपूर एंड संस फिल्म में आ चुके हैं। सूत्रों ने इसकी भी पुष्टि की न केवल फिल्म, बल्कि कई किस्म के दूसरे इवेंट भी रद्द कर दिए गए हैं। वह इसलिए कि फवाद खान तब तक भारत नहीं आएंगे, जब तक लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हो जाता।