Javed Akhtar: राज ठाकरे ने की जावेद अख्तर की जमकर तारीफ, कहा- मुझे ऐसा ही मुसलमान चाहिए
गुड़ी पड़वा के मौके पर दादर के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में आयोजित एक रैली में लोगों को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने जावेद अख्तर की जमकर तारीफ की।
विस्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की जमकर तारीफ की। 26/11 हमले पर पाकिस्तान को खरी खोटी सुनने पर मनसे प्रमुख ने उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारा देश उनके जैसा मुसलमान चाहता है जो पाकिस्तान के खिलाफ बोल सके।
राज ठाकरे ने कही यह बात
गुड़ी पड़वा के मौके पर दादर के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में आयोजित एक रैली में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि जावेद अख्तर जैसे कई और भी लोग हों। मुझे ऐसे ही भारतीय मुसलमान चाहिए जो पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं और उन्हें हमारी ताकत बताते हैं।'' बता दें कि हाल ही में लाहौर में प्रसिद्ध उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में जावेद ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मसले पर जमकर फटकार लगाई थी। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कहते हुए नजर आए थे कि मुंबई हमले के साजिशकर्ता अभी भी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं।
पाकिस्तान को लगाई थी क्लास
उन्होंने कहा था, "एक दूसरे पर आरोप लगाने से हमारी समस्याएं हल नहीं होंगी। हमने देखा कि मुंबई पर हमला कैसे हुआ। वे (आतंकवादी) न तो नॉर्वे से आए थे और न ही मिस्र से। वे अभी भी आपके देश में खुलेआम घूम रहे हैं। इसलिए अगर भारतीय लोगों के दिलों में आपके लिए कड़वाहट है तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।''
यह भी पढ़ें- Ravi Dubey: हाय रामा ये क्या हो गया! रवि दुबे की ये हालत देख कर पहचान नहीं पाएंगे आप, फोटो देख चौंके फैंस