फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mithun Chakraborty treats of daughter in law Madalsa Sharma show Anupamaa

बहू के लिए खाने के साथ पहुंचा मिथुन का संदेश, शूटिंग के दौरान ससुर की भेजी बिरयानी देख भर आईं आंखें

Fri, 13 Nov 2020 09:24 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 13 Nov 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty treats of daughter in law Madalsa Sharma show Anupamaa
मिथुन चक्रवर्ती, मदालसा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टेलीविजन के चर्चित शो 'अनुपमा' के कलाकार और क्रू मेंबर्स उस समय बड़े आश्चर्य में पड़ गए जब बीते जमाने के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती का भेजा एक सरप्राइज उनकी बहू मदालसा शर्मा के सेट पर पहुंच गया। सेट पर मौजूद लोग बताते हैं कि मिथुन ने खासतौर से अपनी बहू के लिए शाकाहारी भोजन पहुंचवाया था। और, इस भोजन का, खासतौर से वेज बिरयानी का आनंद मदालसा के साथ साथ सेट पर मौजूद सभी लोगों ने लिया।

विज्ञापन

इस धारावाहिक में अभिनेत्री मदालसा के किरदार का नाम है, काव्या। मदालसा की शादी मिथुन के बेटे मिमोह से हुई है। मदालसा कहती हैं, “मेरे ससुर एक शानदार शेफ हैं। विभिन्न व्यंजनों के बारे में उनका ज्ञान अद्भुत है। वह अपनी खुद की रेसिपी बनाते हैं और जब भी वह कुछ बनाते हैं मैं उसका स्वाद लेती हूं। मुझे यह दुनिया का सबसे स्वादिष्ट व्यंजन लगता है। जब पिताजी हम सभी के लिए बिरयानी लेकर आए तो धारावाहिक के सभी कलाकारों ने भोजन का आनंद लिया।”

विज्ञापन
विज्ञापन

धारावाहिक का जिक्र करने पर मदालसा कहती हैं, “यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मेरे मन में वर्षों से इस धारावाहिक के निर्माता के प्रति असीम सम्मान है और आखिरकार, जब मुझे काव्या का किरदार मिला तो यह बहुत अच्छा लगा। जब मैंने पहली बार काव्या की भूमिका सुनी तो मैंने तुरंत हां कह दिया। हर दिन जब मैं कुछ अच्छा करने की भावना के साथ सेट पर आती हूं। मेरा परिवार महसूस करता है कि काव्या वास्तव में एक मजबूत चरित्र है और बहुत अलग तरीके से सोचती है। वे खुश हैं कि मैं भूमिका को दृढ़ता से निभा रही हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed