फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mission Impossible Bigg Boss 19 Maareesan Shodha Thalaivan Thalaivii will Release On OTT This Week

OTT Release This Week: धमाकेदार होगा यह वीक, 'बिग बॉस 19' की दस्तक के साथ रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 18 Aug 2025 01:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Aug 2025 01:09 PM IST
सार

OTT This Week: पिछले दो वीक मनोरंजन के शौकीनों के लिए खूब खास रहे। दोनों ही फेस्टिव वीक रहे। थिएटर और ओटीटी दोनों ही ठिकानों पर एंटरटेनमेंट का बढ़िया डोज मिला। यह सप्ताह भी कम खास नहीं। जानिए

विज्ञापन
Mission Impossible Bigg Boss 19 Maareesan Shodha Thalaivan Thalaivii will Release On OTT This Week
'मिशन इम्पॉसिबल'-'आमार बॉस'-'बिग बॉस 19' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थिएटर्स में इस वक्त 'कुली' और 'वॉर 2' सजी हुई हैं। साथ ही 'महावतार नरसिम्हा' भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। वहीं, ओटीटी पर बीते हफ्ते काफी शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं। अब नए वीक की शुरुआत हो चुकी है और मनोरंजन के शौकीनों के लिए इस वीक भी ओटीटी पर काफी कुछ खास आने वाला है। जानिए

विज्ञापन

Mission Impossible Bigg Boss 19 Maareesan Shodha Thalaivan Thalaivii will Release On OTT This Week
पीसमेकर सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पीसमेकर सीजन 2
यह सीरीज इस हफ्ते की ओटीटी लिस्ट में शामिल है और 21 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें जॉन सीना, डेनिएल ब्रूक्स, फ्रेडी स्ट्रोमा, जेनिफर हॉलैंड, फ्रैंक ग्रिलो जैसे सितारे नजर आएंगे। बता दें कि 'पीसमेकर' का पहला सीजन साल 2022 में रिलीज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mission Impossible Bigg Boss 19 Maareesan Shodha Thalaivan Thalaivii will Release On OTT This Week
आमार बॉस - फोटो : सोशल मीडिया

'आमार बॉस'
यह फिल्म 22 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम होगी। यह वही फिल्म है, जिसके जरिए करीब दो दशक बाद दिग्गज अभिनेत्री राखी ने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है। यह बंगाली फिल्म मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब ओटीटी पर दस्तक दे रही है। इस फिल्म में राखी और शिबोप्रसाद मुखर्जी लीड रोल में हैं। नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने इसका निर्देशन किया है। 

Shibani Kashyap: सिंगर शिबानी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को झूमने पर मजबूर कर दिया, देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन

Mission Impossible Bigg Boss 19 Maareesan Shodha Thalaivan Thalaivii will Release On OTT This Week
'मारीसन' - फोटो : सोशल मीडिया

'मारीसन'
यह तमिल फिल्म है। सुधीश शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 अगस्त को ओटीटी पर दस्तक देगी। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस फिल्म में फहाद फासिल और वडिवेलु लीड रोल में हैं। बता दें कि यह फिल्म 25 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। 

Mission Impossible Bigg Boss 19 Maareesan Shodha Thalaivan Thalaivii will Release On OTT This Week
'थलाइवन थलाइवी' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

'थलाइवन थलाइवी' 
विजय सेतुपति और नित्या मेनन अभिनीत यह फिल्म भी इस हफ्ते ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। दोनों सितारों को इस फिल्म में पहली बार साथ स्क्रीन पर देखा गया। यह फिल्म 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 22 अगस्त से यह प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।

Mission Impossible Bigg Boss 19 Maareesan Shodha Thalaivan Thalaivii will Release On OTT This Week
शोधा - फोटो : इंस्टाग्राम

'शोधा'
यह एक कन्नड़ सीरीज है। इस हफ्ते ओटीटी पर प्रीमियर के लिए तैयार है। निर्देशक पवन कुमार इस वेब सीरीज में लीड रोल में नजर आएंगे। 'शोधा' 22 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम होगी। यह एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। 

Mission Impossible Bigg Boss 19 Maareesan Shodha Thalaivan Thalaivii will Release On OTT This Week
'बिग बॉस 19' - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

'बिग बॉस 19'
यह वीक इसलिए भी काफी खास है, क्योंकि सलमान खान का रियलिटी शो भी 'बिग बॉस' का नया सीजन भी दर्शकों के बीच पहुंच रहा है। 'बिग बॉस 19' जियो हॉटस्टर पर 24 अगस्त से स्ट्रीम होगा। 

Mission Impossible Bigg Boss 19 Maareesan Shodha Thalaivan Thalaivii will Release On OTT This Week
‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : वीडियो ग्रैब

'मिशन इम्पॉसिबल 8'
टॉम क्रूज की एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग' यानी 'मिशन इम्पॉसिबल 8' इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस हॉलीवुड फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। थिएटर्स में जो दर्शक यह फिल्म नहीं देख पाए, वे अब ओटीटी पर इसे देख सकते हैं। यह फिल्म 19 अगस्त से स्ट्रीम होगी। इसे प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर रेंट पर देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed