फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   milind soman meets pm narender modi after unity run actor thanked him for promoting yoga and ayurveda

Milind Soman: यूनिटी रन के बाद मिलिंद सोमन ने की पीएम मोदी से मुलाकात, दोनों में हैं ये समानताएं

Wed, 24 Aug 2022 05:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 24 Aug 2022 05:40 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने यूनिटी रन के बाद आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम के साथ कॉमन इंट्रेस्ट साझा किया।

विज्ञापन
milind soman meets pm narender modi after unity run actor thanked him for promoting yoga and ayurveda
मिलिंद सोमन, पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन बीते सोमवार को अपनी यूनिटी रन को पूरा करते हुए दिल्ली के लालकिला पहुंचे थे। 15 अगस्त को झांसी के किले से तिरंगा लेकर निकले मिलिंद की यात्रा आठवें दिन दिल्ली में खत्म हुई थी। यूनिटी रन की समाप्ति के बाद आज यानि बुधवार को अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम के साथ कॉमन इंट्रेस्ट साझा किया। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद आज मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वह पीएम के साथ खड़े होकर तस्वीर खिंचाते नजर आ रहे हैं। मिलिंद सोमन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'यूनिटी रन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बहुत खुशी हुई। उनसे बात करके मुझे पता चला कि हम दोनों की भारतीय इतिहास, खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस में एक जैसी रुचि है। मैंने उन्हें भारत में योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद कहा, साथ ही उन्हें बालकृष्ण भी गिफ्ट में दिए। 


View this post on Instagram

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तस्वीर में मिलिंद सोमन डेनिम और मरून रंग की हूडी में नजर आ रहे हैं, तो वहीं पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता पयाजामा और नेहरू जैकेट पहना था। बता दें कि मिलिंद सोमन ने यूनिटी रन के लिए झांसी से दिल्ली तक 450 किलोमीटर की दौड़ लगाई। बता दें कि ये इस रेस का दूसरा एडिशन था। 

विज्ञापन

यूनिटी रन को लेकर मिलिंद ने एक बयान में कहा था, 'एकता, शांति और सद्भाव का संदेश फैलाने वाले यूनिटी रन के जरिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है। यूनिटी रन 2022 प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों के लिए एक श्रद्धांजलि है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed