फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mika Singh Birthday Special Know About His Controversies With KRK News In Hindi

Mika Singh VS KRK: 'मैं सीधा थप्पड़ मार दूंगा...', जब केआरके पर भड़के थे मीका सिंह

Fri, 10 Jun 2022 04:29 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
Mika Singh Birthday Special Know About His Controversies With KRK News In Hindi
मीका सिंह और केआरके - फोटो : Twitter

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके, अपने ट्वीट्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले फ्लॉप अभिनेता कमाल आर खान (केआरके) अक्सर बॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्मों पर की गई अपनी समीक्षा की वजह से अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। ऐसा ही एक मामला 2021 में सामने आया था जब केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का रिव्यू दिया था। यह मामला इतना बढ़ गया था कि सलमान खान ने कमाल आर खान पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया था। हालांकि ये मामला यहीं पर नहीं थमा। इसके बाद केआरके ने ट्वीट करना जारी रखा और कई खुलासे किए।

विज्ञापन

सलमान की वजह से बर्बाद हुए बहुत सारे लोगों के करियर
केआरके ने ट्वीट में बिना सलमान खान का नाम लिए कहा था कि उन्होंने बहुत से लोगों का करियर बर्बाद किया है। केआरके ने लिखा, 'जिसने भी उसके खिलाफ बोला है उसने उस व्यक्ति का करियर बर्बाद कर दिया, मैं इसका करियर चौपट करके इसको सड़क पर लाऊंगा।' ये ट्वीट का सिलसिला यही नहीं थमा केआरके ने आगे भी भाईजान को लेकर कई ट्वीट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- तुमको मरवा देगा
केआरके ने आगे लिखा था कि, 'अब मुझे बॉलीवुड से बहुत से कॉल आ रहे हैं। बहुत से लोग ट्वीट कर सजेशन मांग रहे हैं। बहुत से लोगों ने मुझसे ये भी कहा कि भाई बचके रहना ये तुमको मरवा देगा। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं फिर भी इससे नहीं डरता। मैं सच के लिए लड़ता रहूंगा।' इसके बाद सलमान खान की ओर से केआरके पर मानहानि का मुकदमा भी कर दिया गया। सलमान खान को काफी कुछ बोलने के बाद केआरके ने 27 मई, 2021 को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'कल मैं एक लुक्खे सिंगर का भी रिव्यू करूंगा, जो नाक से गाना गाता है।' 

विज्ञापन

मीका सिंह का वार
केआरके के इस ट्वीट पर मीका सिंह ने भी करारा जवाब दिया। सिंगर ने लिखा, 'हाहाहाहा बेटा तुम कौन हो? ये तुम्हारे पापाजी हैं। हम नाक से गाकर नाक में दम करते हैं। लव यू माई बेबी।' अन्य एक ट्वीट में सिंगर ने लिखा, 'ये सिर्फ बॉलीवुड के मशहूर और सॉफ्ट लोगों के साथ पंगे लेता है। पर बाप से नहीं लेगा। प्लीज मेरे बेटे को बोलो मुझे अनब्लॉक करे प्लीज, मैं करण जौहर या अनुराग कश्यप नहीं हूं। मैं इसका पापा हूं।'

केआरके का पलटवार
इसके बाद भी ये ट्विटर वॉर यही नहीं थमी। केआरके ने फिर से एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब एक चिरकुट सिंगर इस मामले में कूद कर पब्लिसिटी चाहता है। लेकिन मैं उसे वो दूंगा नहीं। कूद बेटा, जितना कूदना है। तुझे तो भाव बिलकुल नहीं दूंगा, क्योंकि तेरी औकात ही नहीं है।' हालांकि, इस ट्वीट में केआरके ने किसी का भी नाम नहीं लिया।

सीधा झापड़...
मीका सिंह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में मीका सिंह कहते हैं, 'केआरके पर केस कर सलमान भाई ने बहुत अच्छा किया है। मैं सलमान भाई से नाराज हूं कि उन्होंने इतनी देर से ये फैसला लिया। आप फिल्म के बारे में जरूर बोलो लेकिन पर्सनल अटैक मत करो, ये बिल्कुल मेरा पड़ोसी है, जहां पर मेरा स्टूडियो है। अगर मेरे बारे में कुछ भी गलत बोलेगा तो केस वेस तो नहीं होगा सीधा झापड़ होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed