फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mika singh arrested to send dirty photos to miner girl in dubai

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह दुबई में गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप

Thu, 06 Dec 2018 09:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
mika singh arrested to send dirty photos to miner girl in dubai
mika singh - फोटो : firstpost

बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह को अबु धाबी (दुबई)  में हिरासत में लिया गया है। उनपर एक नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। रिपब्लिक की खबर के मुताबिक, मीका पर ब्राजील की 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही लड़की ने उनपर अश्लील तस्वीरें भेजने का भी आरोप मढ़ा है। मीका को दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है। मीका की गिरफ्तारी सुबह 3 बजे बुर दुबई में एक बार से हुई है। 

विज्ञापन




वहीं, दुबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने मीका सिंह को हिरासत में लिया है। बता दें कि मीका दुबई में एक बॉलीवुड इवेंट करने गए हुए थे। खबर है कि मीका सिंह के जेल जाते ही उनके कई दोस्त उन्हें जेल से छुड़वाने की कोशिश में लगे हुए हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि अभी दो दिन पहले ही मीका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई इवेंट की एक वीडियो भी शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था 'हे दुबई मैं आपके शहर में हूं और यह पहली बार है जब मैं यहां मोस्ट पॉपुलर अवार्ड 'द मसाला अवार्ड फंक्शन' को अटेंड करने आया हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hey #Dubai.. I’m in your city and it’s the 1st time I’m here to attend the most popular awards the #masalaawards ..See you tonight!

A post shared by Mika Singh (@mikasingh) on


इतना ही नहीं मीका ने यहां सिंगर एकोन के साथ ली हुई एक फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा 'लंबे अरसे बाद एकोन से मिलना बहुत ही अच्छा लगा जिसने अपने गानों से कई लोगों को अपना दिवाना बनाया हुआ है।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It was so lovely to meet @akon after so long.. as always ..he rocked the crowd with his super hit tracks...

A post shared by Mika Singh (@mikasingh) on



बता दें कि मीका सिंह इससे पहले भी कई कंट्रोवर्सी में फंस चुके हैं। गौरतलब है कि साल 2015 में मीका को दिल्ली के एक डॉक्टर को इवेंट के दौरान थप्पड़ मारने के चलते गिरफ्तार किया गया था। साल 2006 में मोस्टकंट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत ने मुंबई में एक बर्थडे सेलिब्रेशन में मीका के जबरन किस करने पर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। साल 2014 में मीका हिट-एंड-रन केस में फंसे थे। इस दौरान उन्होंने एक ऑटो रिक्शा को अपनी कार से कुचल दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed