फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Metro In Dino actor Aditya Roy Kapur share On Chemistry With Sara Ali Khan says I Learned Everything About Her

Aditya Roy Kapur: सारा अली खान के साथ अपनी केमिस्ट्री पर आदित्य रॉय कपूर का खुलासा, बोले- 'मैंने सब कुछ सीखा'

Mon, 21 Jul 2025 02:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 21 Jul 2025 02:33 PM IST
सार

Chemistry With Sara Ali Khan: फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आदित्य ने सारा के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर खुलकर बात की।
 

विज्ञापन
Metro In Dino actor Aditya Roy Kapur share On Chemistry With Sara Ali Khan says I Learned Everything About Her
मेट्रो इन दिनों - फोटो : X

विस्तार

आदित्य रॉय कपूर अपनी नई फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की सफलता से खुश हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सह-कलाकार सारा अली खान के साथ अपनी दोस्ती और फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन के अनुभव को शेयर किया।
विज्ञापन

 

सारा के साथ कैसी है आदित्य की केमेस्ट्री
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान आदित्य ने बताया कि उनकी और सारा की केमिस्ट्री स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, "केमिस्ट्री बनाना संभव नहीं है, यह अपने आप बनती है। अच्छी कहानी और निर्देशक इसमें मदद करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम पहले एक-दूसरे को ज्यादा नहीं जानते थे। सामाजिक तौर पर थोड़ा-बहुत परिचय था, लेकिन फिल्म के सेट और प्रमोशन के दौरान हमने एक-दूसरे को बेहतर समझा। प्रमोशन के समय हमने साथ में ज्यादा वक्त बिताया और एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ सीखा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य ने थिएटर और ओटीटी को किया कंपेयर
आदित्य को थिएटर और ओटीटी दोनों में काम करना पसंद है, लेकिन थिएटर में फिल्म रिलीज होने का रोमांच अलग है। उन्होंने कहा, "निर्देशक अनुराग बसु के साथ काम करना शानदार रहा। 'लूडो' के बाद इस फिल्म में उनके साथ फिर से काम करना रोमांचक था।" उन्होंने बताया कि थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन आखिर में फिल्म का आनंद ही सबसे जरूरी है। ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों में थोड़ा ज्यादा आराम मिलता है, लेकिन थिएटर का अनुभव अनोखा है।

यह भी पढ़ें: Preet Re: 'तेरे संग लागी जो प्रीत रे', धड़क 2 का गाना 'प्रीत रे' हुआ रिलीज, करण ने किया दिलचस्प पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed